लाइव न्यूज़ :

जया बच्चन का पीएम मोदी पर हमला, कहा-रखवाला ही देश के साथ कर रहा है गड़बड़

By स्वाति सिंह | Updated: May 1, 2019 09:22 IST

लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और आरएलडी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। सपा 37 सीटों पर और बसपा 38 जबकि आरएलडी 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में कुल सात चरणों में वोट डाले जा रहे हैंलखनऊ लोकसभा सीट पर में 6 मई को मतदान होगा। लखनऊ लोकसभा सीट पर में 6 मई को मतदान होगा।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार में जुटीं समजावादी पार्टी की नेता जया बच्चन ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक रैली के दौरान बिना नाम लिए कहा 'रखवाले की जिम्मेदारी बहुत जरूरी है और अहम है।इस देश में इस वक्त जो माहौल है, जो रखवाला है वही देश के साथ गड़बड़ कर रहा है।'

मंगलवार को लखनऊ में जया बच्च ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा' इस समय, एक शख्स जो देश की रक्षा के लिए उत्तरदाई है, वह अराजकता और अव्यवस्था फैला रहा है। बता दें कि लखनऊ में वह पूनम सिन्हा के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची थी। 

इस दौरान जया बच्चन ने कहा कि आप सबको पूनम जी को जिताने का मुझे वादा देना होगा नहीं तो वह मुंबई में मेरी एंट्री रोक देंगी। उन्होंने कहा, "आप सबको पूनम जी को जिताने का मुझे वादा देना होगा। वह मेरी अच्छी दोस्त हैं और बीते 40 वर्षों से उनसे मेरे अच्छे संबंध हैं।जो उत्साह मुझे यहां दिखाई दे रहा है, मैं यह उत्साह वोटिंग के दौरान देखना चाहती हूं।" सपा सांसद बच्चन ने कहा कि आप सबको हमारे उम्मीदवारों का समर्थन करना होगा। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और आरएलडी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सपा 37 सीटों पर और बसपा 38 जबकि आरएलडी 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

यूपी में कुल सात चरणों में वोट डाले जा रहे हैं जबकि लखनऊ लोकसभा सीट पर में 6 मई को मतदान होगा। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा ने 16 अप्रैल को ही पार्टी ज्वॉइन की है। उनका मुकाबला इस सीट पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावसमाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)जया बच्चनलखनऊनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील