लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: सुबह-सुबह मतदान करने वालों में शीला दीक्षित, गौतम गंभीर और हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: May 12, 2019 10:24 IST

दिल्ली में मतदान केंद्रों पर सिर्फ महिला कर्मचारियों को तैनात किया गया है। 523 मतदान स्थलों की पहचान संवेदनशील के तौर पर की गई है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस, होम गार्ड और अर्द्धसैनिक बलों के 60,000 क18-19 साल के 2,54,723 मतदाता हैं।

Open in App

देश में हो रहे आम चुनाव के छठे चरण में राष्ट्रीय राजधानी की सभी सातों सीटों पर रविवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया और मतदान केंद्रों पर वोटरों की कतारें देखी गईं। दिल्ली की इन सीटों से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर अहम चेहरे हैं।

सुबह-सुबह मतदान करने वालों में दीक्षित, माकन, हर्षवर्धन, गंभीर और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) रामलाल शामिल रहे। चांदनी चौक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जेपी अग्रवाल के बेटे मुदित अग्रवाल ने मटिया महल और बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्रों के कुछ मतदान केंद्रों में ईवीएम में खराबी का आरोप लगाया।

तिलक नगर से ‘आप’ के विधायक जरनैल सिंह ने भी ट्वीट करके एक मतदान केंद्र में ईवीएम में खराबी का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम दिल्ली की विधानसभा संख्या 29 (तिलक नगर) में मतदान केंद्र 27 में एक ईवीएम सुबह से काम नहीं कर रही है।’’ उन्होंने अपना ट्वीट चुनाव आयोग को टैग किया और जल्द से जल्द इसे ठीक करने की गुजारिश की। राजधानी में 1.43 करोड़ मतदाता हैं जिनसे से 78,73,022 पुरुष और 64,42,762 महिलाएं एवं 669 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

दिल्ली में मतदान केंद्रों पर सिर्फ महिला कर्मचारियों को तैनात किया गया है। 523 मतदान स्थलों की पहचान संवेदनशील के तौर पर की गई है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस, होम गार्ड और अर्द्धसैनिक बलों के 60,000 क18-19 साल के 2,54,723 मतदाता हैं। 40,532 दिव्यांग मतदाता हैं जिन्हें घर से मतदान केंद्र लाने और फिर घर तक छोड़ने की सुविधा मिलेगी।

ये मतदाता 164 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें 18 महिलाएं शामिल हैं। रामलाल ने दावा किया, ‘‘ दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा, जिनके हाथों में देश सुरक्षित है और जो तेजी से विकास कर सकते हैं, मतदाताओं के दिमाग में यही मुद्दे हैं और वे सिर्फ इन्हीं मुद्दों पर मतदान करेंगे।’’ मतदान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक मजबूत तथा स्थिर सरकार की जरूरत है और लोगों को भी ऐसा ही लगता है।

सात लोकसभा क्षेत्रों में 13,819 मतदान केंद्र बनाएं गए हैं। 70 में से हरेक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। इसमें से 17र्मियों को तैनात किया किया गया है। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।

दिल्ली में प्रमुख उम्मीदवारों में कांग्रेस से उत्तर पूर्वी दिल्ली से भूतपूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पूर्वी दिल्ली से पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली, नई दिल्ली से पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन और दक्षिण दिल्ली से बॉक्सर विजेंद्र सिंह शामिल हैं तो भाजपा की ओर से प्रमुख उम्मीदवारों में चांदनी चौक से केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, पूर्वी दिल्ली से भूतपूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी शामिल हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से अहम उम्मीदवारों में उत्तर पूर्वी दिल्ली से दिलीप पांडे और पूर्वी दिल्ली से आतिशी शामिल हैं। पिछली बार सभी सातों सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। साल 2014 के चुनाव में 65.07 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019आम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसशीला दीक्षितगौतम गंभीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील