लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव : चाबुक चला, 3331 करोड़ से अधिक की अवैध शराब, नकदी, आभूषण जब्त, नशीले पदार्थ में उत्तर प्रदेश अव्वल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 5, 2019 13:19 IST

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के शुरुआती चार चरण में अब तक 3331 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अवैध शराब, नकदी और आभूषण आदि जब्त किए जा चुके हैं। जबकि 2014 का लोकसभा चुनाव संपन्न कराने में आयोग का कुल खर्च 3870 करोड़ रुपये था।

Open in App
ठळक मुद्देआयोग के आंकड़े बताते हैं कि दस मार्च को लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद चार मई तक पकड़ी गयी अवैध सामग्री में सर्वाधिक मात्रा नशीले पदार्थों की है।चार मई तक देश भर में 799 करोड़ रुपये की नकदी जब्त हुयी है। पिछले चुनाव में इसकी मात्रा 304 करोड़ रुपये थी।

लोकसभा चुनाव के दौरान अब तक 3331 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अवैध शराब, नकदी और आभूषण आदि जब्त किए गए हैं और यह राशि पिछले लोकसभा चुनाव के कुल खर्च से थोड़ी ही कम है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के शुरुआती चार चरण में अब तक 3331 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अवैध शराब, नकदी और आभूषण आदि जब्त किए जा चुके हैं। जबकि 2014 का लोकसभा चुनाव संपन्न कराने में आयोग का कुल खर्च 3870 करोड़ रुपये था।

अभी चुनाव के तीन चरण का मतदान शेष है। इस दौरान, जब्त अवैध सामग्री की कीमत पिछले चुनाव की तुलना में तीन गुना के आंकड़े को छूने वाली है। आयोग द्वारा 2014 के लोकसभा चुनाव में जब्त की गयी अवैध सामग्री की कुल कीमत 1200 करोड़ रुपये थी।

आयोग के आंकड़े बताते हैं कि दस मार्च को लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद चार मई तक पकड़ी गयी अवैध सामग्री में सर्वाधिक मात्रा नशीले पदार्थों की है। आयोग के औचक निरीक्षक दलों ने अब तक 66,417 किग्रा से अधिक मादक द्रव्यों को पकड़ा है। इसकी बाजार में कीमत करीब 1238.89 करोड़ रुपये है।

इसमें सर्वाधिक 20 हजार किग्रा से अधिक नशीले पदार्थ पकड़े जाने के साथ उत्तर प्रदेश अव्वल है। 16 हजार किग्रा नशीले पदार्थ के साथ मध्य प्रदेश दूसरे और 15 हजार किग्रा के साथ महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर है।

उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में कुल 804 करोड़ रुपये कीमत के नशीले पदार्थ जब्त किये गये थे। इस चुनाव में दो महीने से भी कम अवधि में अब तक 975 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण पकड़े गये हैं। तमिलनाडु में सर्वाधिक 3070 किग्रा सोना, चांदी और अन्य कीमती आभूषण जब्त किये गये हैं। इसकी बाजार में कीमत करीब 708 करोड़ रुपये है।

मध्य प्रदेश 1354 किग्रा जब्ती के साथ दूसरे स्थान पर और 709 किग्रा जब्ती के साथ उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर है। आयोग के आंकड़ों के अनुसार पिछले चुनाव की तुलना में इस चुनाव में अब तक दोगुनी से अधिक नकदी जब्त की जा चुकी है।

चार मई तक देश भर में 799 करोड़ रुपये की नकदी जब्त हुयी है। पिछले चुनाव में इसकी मात्रा 304 करोड़ रुपये थी। कीमती आभूषणों की तरह नकदी के मामले में भी तमिलनाडु अव्वल है। राज्य में अब तक 216 करोड़ रुपये की अवैध नकदी जब्त की जा चुकी है।

आंध्र प्रदेश में 137 और तेलंगाना में 70 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध राशि जब्त हुयी है। चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिये उम्मीदवारों द्वारा बांटी जाने वाली अवैध शराब की जब्ती के भी रिकॉर्ड इस बार ध्वस्त हुये हैं। आयोग के आंकड़ों के अनुसार, चार मई तक 14.2 करोड़ लीटर अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है। पिछले चुनाव में पकड़ी गयी अवैध शराब की मात्रा 1.61 करोड़ लीटर थी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगतमिलनाडु लोकसभा चुनाव 2019उत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019मध्य प्रदेश चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019तेलंगाना लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो