लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: हार्दिक पटेल का बीजेपी पर हमला, कहा- मोदी को गुजरात वापस भेजने का समय

By भाषा | Updated: April 8, 2019 02:04 IST

Open in App

पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने रविवार को भाजपा के ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान का मजाक बनाया और कहा कि मौजूदा शासन कश्मीर और पाकिस्तान से जुड़े मुद्दे उठा रहा है क्योंकि उसके पास अपने प्रदर्शन को लेकर कुछ भी बोलने को नहीं है।

हार्दिक हाल में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश के युवा भाजपा से नाराज हैं और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात वापस भेजने का समय है। कांग्रेस नेताओं संजय निरूपम और उर्मिला मातोंडकर के प्रचार अभियान से संबंधित एक बैठक को संबोधित करते हुए हार्दिक ने कहा, ‘‘क्या आपने कभी दुनिया में किसी को यह कहते सुना है कि मैं चौकीदार हूं, मुझे वोट दो।’’ 

गुजरात हाईकोर्ट ने पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल की याचिक को खारिज कर दिया। याचिका में मेहसाणा में 2015 के एक दंगा मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने की मांग की गई थी। याचिका खारिज किए जाने के बाद हार्दिक लोकसभा चुनाव नहीं लड़ सकते।

मामला 25 वर्षीय नेता के नेतृत्व में किए पाटीदार कोटा आंदोलन से जुड़ा है। नियमों के तहत यदि हाईकोर्ट द्वारा उनकी सजा पर रोक नहीं लगाई जाती है तो उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने से रोक दिया जाएगा। जनप्रतिनिधि अधिनियम, 1951 के अनुसार, हार्दिक पटेल अपनी सजा के कारण आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावहार्दिक पटेलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील