लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: फेसबुक पर राजनीतिक विज्ञापनों पर खर्च 10 करोड़ रुपये के पार, भाजपा सबसे आगे

By भाषा | Updated: April 7, 2019 14:06 IST

फेसबुक एड लाइब्रेरी रिपोर्ट के अनुसार, इस साल फरवरी और 30 मार्च के बीच 51,810 राजनीतिक विज्ञापनों पर 10.32 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए। इसमें से भाजपा और उसके समर्थक विज्ञापनों पर बड़ा हिस्सा खर्च कर रहे हैं। फेसबुक ने कहा कि विज्ञापन राजनीति और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों से संबंधित थे।

Open in App
ठळक मुद्देसत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके समर्थकों ने ‘भारत के मन की बात’ पेज के साथ विज्ञापनों के बड़े हिस्से पर कब्जा कर रखा है। भारतीय नेशनल कांग्रेस के पास पर 410 विज्ञापन थे और उसने फरवरी से मार्च तक इन पर 5.91 लाख रुपये खर्च किए।भारतीय जनता पार्टी विज्ञापनों पर 1.21 करोड़ रुपए खर्च करने के साथ ही इस सूची में शीर्ष पर है

चुनाव नजदीक आने के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर राजनीतिक दलों और उनके समर्थकों द्वारा प्रचार अभियान जोर पकड़ रहा है। इस साल फरवरी-मार्च में फेसबुक पर राजनीतिक दलों द्वारा विज्ञापनों पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए।

फेसबुक एड लाइब्रेरी रिपोर्ट के अनुसार, इस साल फरवरी और 30 मार्च के बीच 51,810 राजनीतिक विज्ञापनों पर 10.32 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए। इसमें से भाजपा और उसके समर्थक विज्ञापनों पर बड़ा हिस्सा खर्च कर रहे हैं। फेसबुक ने कहा कि विज्ञापन राजनीति और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों से संबंधित थे।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके समर्थकों ने ‘भारत के मन की बात’ पेज के साथ विज्ञापनों के बड़े हिस्से पर कब्जा कर रखा है। भाजपा ने करीब 1,100 विज्ञापन दिए और उन पर 36.2 लाख रुपये खर्च किए जबकि अन्य पेजों जैसे ‘माय फर्स्ट वोट फॉर मोदी’ और ‘नेशन विद नमो’ ने भी विज्ञापनों पर भारी पैसा खर्च किया।

इसके बरक्स, भारतीय नेशनल कांग्रेस के पास पर 410 विज्ञापन थे और उसने फरवरी से मार्च तक इन पर 5.91 लाख रुपये खर्च किए। बीजू जनता दल (बीजद) ने विज्ञापनों पर 8.56 लाख रुपये, तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने 1.58 लाख रुपये और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने इस अवधि के दौरान 58,355 रुपये खर्च किए।

पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि फेसबुक, टि्वटर और गूगल ने राजनीतिक विज्ञापनों में अधिक पारदर्शिता बरतने का वादा किया था और तब से उन्होंने कई कदमों की घोषणा की। भारत में फेसबुक के 20 करोड़ यूजर्स हैं।

इससे पहले ‘भारतीय पारदर्शिता रिपोर्ट’ के अनुसार लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल में विज्ञापनों पर खर्च करने के मामले में भाजपा ने सभी राजनीतिक दलों को पीछे छोड़ दिया है वहीं विज्ञापनों पर खर्च करने के मामले में कांग्रेस छठे नंबर पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, राजनीतिक दलों और उनसे संबंद्ध घटकों ने फरवरी 2019 तक विज्ञापनों पर 3.76 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

भारतीय जनता पार्टी विज्ञापनों पर 1.21 करोड़ रुपए खर्च करने के साथ ही इस सूची में शीर्ष पर है, जो कि गूगल पर कुल विज्ञापन खर्चों का लगभग 32 प्रतिशत है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस इस सूची में छठे नंबर पर है, जिसने विज्ञापनों पर 54,100 रुपए खर्च किए हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसबीजू जनता दल (बीजेडी)फेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील