लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव आयोग का दूरदर्शन को नसीहत, कहा- किसी एक दल को खास तवज्जो देने से बचें

By भाषा | Updated: April 10, 2019 04:10 IST

Open in App

चुनाव आयोग ने दूरदर्शन को नसीहत दी है कि वह किसी भी दल को खास तवज्जो देने अथवा असमान एयरटाइम कवरेज देने से परहेज करे। चुनाव आयोग ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव को कड़े शब्दे में पत्र लिखकर कहा,‘‘हम चाहते हैं कि आप (सचिव) डीडी न्यूज चैनल को किसी दल को खास तवज्जो देने अथवा किसी पार्टी के पक्ष में असमान एयरटाइम कवरेज देने से परहेज करने के निर्देश दें और सभी राजनीतिक दलों की गतिविधियों की संतुलित कवरेज देने को कहें....।’’

आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मैं भी चौकीदार’ कार्यक्रम को करीब एक घंटे तक दिखाने के लिए हाल ही में डीडी न्यूज को कारण बताओ नोटिस भेजा था। 

इससे पहले लोकसभा चुनावसे अचानक लॉन्च हुए नमो टीवी चैनल को लेकर चुनाव आयोग ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से जवाब मांगा है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने नमो टीवी को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की थी। नमो टीवी 24 घंटे का चैनल बताया जा रहा है जिस पर 31 मार्च से शुरू हुए प्रधानमंत्री के चुनावी कार्यक्रमों को दिखाया जा रहा है। इस पर प्रधानमंत्री की रैलियों का सीधा प्रसारण भी किया जाता है। 

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग ने दूरदर्शन से भी जवाब मांगा है कि 31 मार्च को प्रधानमंत्री का घंटे भर लंबा 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम का सीधा प्रसारण क्यों किया गया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?