लाइव न्यूज़ :

सीताराम येचुरी ने कहा-ममता की वजह से भाजपा पश्चिम बंगाल में दे सकी दस्तक

By भाषा | Updated: May 14, 2019 16:04 IST

माकपा नेता ने ट्वीट कर कहा, ‘‘गुजरात में 2002 के दंगों बाद, ममता बनर्जी तत्कालीन भाजपा सरकार में मंत्री थीं। 2004 के चुनाव में उनकी पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन था। उन्होंने ही बंगाल में भाजपा को दस्तक देने में मदद की और आज भी वह ऐसा कर रही हैं।’’

Open in App

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा दस्तक दे सकी, इसके लिये सिर्फ और सिर्फ राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ही जिम्मेदार हैं। येचुरी ने बनर्जी को भाजपा की ‘स्वभाविक सहयोगी’ बताते हुये कहा कि भाजपा को पश्चिम बंगाल में मौजूदगी दर्ज कराने में बनर्जी ने ही मदद की।

माकपा नेता ने ट्वीट कर कहा, ‘‘गुजरात में 2002 के दंगों बाद, ममता बनर्जी तत्कालीन भाजपा सरकार में मंत्री थीं। 2004 के चुनाव में उनकी पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन था। उन्होंने ही बंगाल में भाजपा को दस्तक देने में मदद की और आज भी वह ऐसा कर रही हैं।’’

येचुरी ने भाजपा, आरएसएस के खिलाफ वामदलों के संघर्ष का हवाला देते हुये कहा, ‘‘अब वह (बनर्जी) हमें उपदेश दे रही हैं, आखिर, भाजपा आरएसएस के खिलाफ हमेशा से कौन लड़ता आ रहा है ?’’

उन्होंने बनर्जी से जुड़ी एक पुरानी मीडिया रिपोर्ट की तस्वीर भी ट्वीट की, जिसमें बनर्जी के साक्षात्कार का शीर्षक है ‘‘भाजपा हमारी स्वाभाविक सहयोगी है।’’ उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पश्चिम बंगाल में खुद को बेहतर परिणाम मिलने का दावा किया है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019सीताराम येचुरीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप