लाइव न्यूज़ :

हर जनहितैषी योजना का विरोध करना बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आदत सी हो गई है: कांग्रेस

By भाषा | Updated: March 28, 2019 19:41 IST

Open in App

केन्द्र में कांग्रेस सरकार बनने पर न्यूनतम आय योजना ‘न्याय’ लागू करने की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की घोषणा को गरीबी पर अंतिम प्रहार बताते हुए कांग्रेस ने कहा कि हैरानी की बात है कि हर जनहितैषी योजना का विरोध करना, भाजपा व उसके प्रधानमंत्री की आदत सी बन गई है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने शुक्रवार को यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर न्यूनतम आय योजना ‘न्याय’ लागू करने की घोषणा की है। इस योजना से भारत के पांच करोड़ परिवारों को 72,000 रुपये सालाना मिलेंगे यानी इससे लगभग 25 करोड़ नागरिक लाभान्वित होंगे। जाहिर है यह योजना देश की गरीबी पर अंतिम प्रहार साबित होगी।

उन्होंने कहा कि लेकिन आश्चर्य तो इस बात का है कि हर जनहितैषी योजना का विरोध करना, भाजपा व उसके प्रधानमंत्री की आदत सी बन गई है। आज हमारी इस योजना का विरोध करने वाली भाजपा के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसी तरह मनरेगा जैसी हमारी पूर्ववर्ती गरीब हितैषी योजना का भी विरोध किया था।

उन्होंने कहा कि यही नहीं, मोदी ने भूमि अधिग्रहण कानून का भी विरोध कर उसे कमजोर किया तथा संप्रग सरकार द्वारा लाये गये खाद्य सुरक्षा कानून का विरोध कर उसे भी कमजोर किया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की राजग सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई। पिछले पांच साल में राजग सरकार के दौरान हिंदुस्तान की जनता, खासकर गरीबों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। भाषा सं. दिलीप रंजन नीरज नीरज

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए