लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा को सोनीपत से उतारा, फरीदाबाद सीट का उम्मीदवार बदला

By भाषा | Updated: April 22, 2019 01:48 IST

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा में, पार्टी ने राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को करनाल और भव्य बिश्नोई को हिसार लोकसभा सीट से टिकट दी है। भव्य हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पोते और कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं। हिसार सीट पर भव्य का मुकाबला केन्द्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेन्द्र तथा वर्तमान सांसद एवं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला से होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने इससे पहले हरियाणा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें सांसद दीपेंद्र हुड्डा (रोहतक) और राज्यसभा सदस्य कुमारी शैलजा (अंबाला) का नाम शामिल था। देश के कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर सिरसा (सु) सीट से चुनावी मैदान में हैं।कांग्रेस विधायक दल की नेता किरन चौधरी की बेटी श्रुति को भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने रविवार को हरियाणा की पांच लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सोनीपत से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने फरीदाबाद सीट से अपना उम्मीदवार बदलते हुए ललित नागर की जगह अवतार सिंह भड़ाना को चुनावी मैदान में उतारा है।

सूत्रों ने बताया कि नागर को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा का करीबी माना जाता है। नयी सूची की घोषणा के साथ, पार्टी ने हरियाणा की सभी दस सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं। उम्मीदवारी के बारे में पूछे जाने पर, हुड्डा ने कहा कि वह सोनीपत से उन्हें उम्मीदवार बनाने के पार्टी के फैसले का सम्मान करते हैं।

उन्होंने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘मैं पार्टी का अनुशासित सिपाही हूं। मैं पहले ही कह चुका हूं कि अगर पार्टी मुझसे कहती है तो मैं चुनाव लडूंगा। मेरी प्राथमिकता मेरी पार्टी है।’’ फिलहाल रोहतक जिले की गढी सांपला किलोई सीट से विधायक हुड्डा ने कहा, ‘‘मुझे भरोसा है कि कांग्रेस (हरियाणा की) दसों सीट जीतेगी क्योंकि जनता केन्द्र और हरियाणा की भाजपा नीत सरकारों से त्रस्त है।’’

हरियाणा में, पार्टी ने राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को करनाल और भव्य बिश्नोई को हिसार लोकसभा सीट से टिकट दी है। भव्य हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पोते और कुलदीप बिश्नोई के बेटे हैं। हिसार सीट पर भव्य का मुकाबला केन्द्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेन्द्र तथा वर्तमान सांसद एवं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला से होगा।

भव्य ने युवा नेता पर भरोसा करने के लिए कांग्रेस नेतृत्व को धन्यवाद दिया। कांग्रेस ने निर्मल सिंह को कुरुक्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर 2014 में नवीन जिंदल चुनाव लड़े थे लेकिन वह हार गये थे। हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान 12 मई का छठे चरण में होगा।

कांग्रेस ने इससे पहले हरियाणा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें सांसद दीपेंद्र हुड्डा (रोहतक) और राज्यसभा सदस्य कुमारी शैलजा (अंबाला) का नाम शामिल था। प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर सिरसा (सु) सीट से चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरन चौधरी की बेटी श्रुति को भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। छह बार के विधायक कैप्टन अजय सिंह यादव गुरुग्राम से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावहरियाना लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील