लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानें राजबब्बर, प्रिया दत्त कहाँ से लड़ेंगे चुनाव?

By स्वाति सिंह | Updated: March 13, 2019 22:12 IST

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर मुरादाबाद से उम्मीदवार होंगे। पिछली बार वह गाजियाबाद से लड़े थे जहां उन्हें भाजपा उम्मीदवार वीके सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Open in App

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के लिए बुधवार को 21 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें सुशील कुमार शिंदे, श्रीप्रकाश जायसवाल, राज बब्बर, प्रिया दत्त और संजय सिंह सरीखे बड़े नाम शामिल हैं।

पार्टी ने उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची में उत्तर प्रदेश की 16 और महाराष्ट्र की पांच सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। राजनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले ही 11 उम्मीदवार घोषित किए थे। इस तरह कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कुल 27 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर मुरादाबाद से उम्मीदवार होंगे। पिछली बार वह गाजियाबाद से लड़े थे जहां उन्हें भाजपा उम्मीदवार वीके सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल कानपुर से चुनाव लड़ेंगे जो उनकी पारंपरिक सीट मानी जाती है। हालांकि 2014 के चुनाव में वह भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से हार गए थे।

गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले संजय सिंह को कांग्रेस ने सुल्तानपुर से उम्मीदवार बनाया है। फिलहाल वह राज्यसभा सदस्य हैं।

हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुईं सांसद सावित्री बाई फुले को उनकी सीट बहराइच से ही कांग्रेस ने टिकट दिया है। उन्होंने कुछ महीने भाजपा छोड़ी थी।

उत्तर प्रदेश में खीरी से जफर अली नकवी, नगीना से ओमवती देवी जाटव, सीतापुर से कैसर जहां, मिसरिख से मंजरी राही, मोहनलालगंज से रमाशंकर भार्गव, प्रतापगढ़ से रत्ना सिंह, फतेहपुर से राकेश सचान, संत कबीर नगर से परवेज खान, बांसगांव से कुश सौरभ, लालगंज से पंकज मोहन सोनकर, मिर्जापुर से ललितेश पति त्रिपाठी और रॉबर्ट्सगंज से भगवती प्रसाद चौधरी को टिकट दिया गया है।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र के सोलापुर संसदीय क्षेत्र से पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंद चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले को नागपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी वर्तमान सांसद हैं।

मशहूर फिल्म अभिनेता सुनील दत्त की पुत्री एवं पूर्व सांसद प्रिया दत्त को मुंबई उत्तर-मध्य से टिकट दिया गया है। दअरसल, प्रिया दत्त ने पहले चुनाव लड़ने से मना किया था, लेकिन हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कहने पर वह चुनावी समर में फिर से उतरने के लिए तैयार हुईं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा को मुंबई दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे तो गढ़चिरौली- चिमूर से नामदेव दल्लूजी उसेंदी को उम्मीदवार बनाया गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसराज बब्बरउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?