लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ साइबर थाने में की शिकायत

By राजेंद्र पाराशर | Updated: May 17, 2019 20:06 IST

शिकायत में आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नीमच में सभा के दौरान राहुल गांधी के भाषण की रिकार्डिंग को मारफिंग कर अपने ट्वीटर पर अपलोड कर प्रसारित किया है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के खिलाफ सायबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज की गई है।चौहान पर राहुल गांधी के भाषण की मारफिंग कर उसो वायरल कराने का आरोप लगा है।

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ सायबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में आरोप लगाया है कि शिवराज सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषण को मारफिंग कर अपने ट्वीटर पर अपलोड कर वायरल किया है. शिकायत के साथ भाषण की मूल रिकार्डिंग और मारफिंग के बाद पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा ट्वीटर पर जारी कापी की प्रति भी संलग्न की है.

कांग्रेस के चुनाव प्रभारी (आयोग) जेपी धनोपिया ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उसमें बताया गया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 14 मई को नीमच में एक बड़ी सभा को संबोधित किया था. उसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद थे.

शिकायत में आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नीमच में सभा के दौरान राहुल गांधी के भाषण की रिकार्डिंग को मारफिंग कर अपने ट्वीटर पर अपलोड कर प्रसारित किया है. अत: मामले की जांच कर कार्रवाई जाए. सायबर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है.

धनोपिया ने एक और शिकायत में चुनाव आयोग से कहा कि महापौर आलोक शर्मा एवं भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर द्वारा अपना-अपना मतदान करते समय मतदान केन्द्र में चुनाव चिन्ह कमल का फूल लगाकर प्रवेश किया, मतदान किया तथा पदस्थ पीठासीन अधिकारी द्वारा आपत्ती नहीं लिया जाना, अपने आप में महत्वपूर्ण है कि उक्त दोनों नेताओं द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन किया है और उनके विरूद्ध आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. धनोपिया ने इन सभी शिकायतों पर कार्रवाई करने की मांग चुनाव आयोग से की है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावशिवराज सिंह चौहानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील