लाइव न्यूज़ :

गौतम गंभीर के खिलाफ टिप्पणी करने पर निर्वाचन कार्यालय ने केजरीवाल, आतिशी और चड्ढा से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: May 3, 2019 05:42 IST

26 अप्रैल को आतिशी ने ट्वीट किया था, ‘‘ पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के मतदाताओं से मेरी अपील है - गौतम गंभीर को वोट देकर अपना मत कृपया बेकार मत कीजिए। वह दो मतदाता पहचान पत्र रखने के लिए में अयोग्य ठहराए जाएंगे।’’

Open in App

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय (सीईओ) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के तीन शीर्ष नेताओं से जवाब मांगा है। दरअसल उन्होंने टि्वटर पर कहा था कि मतदाता भाजपा के उम्मीदवार गौतम गंभीर और रमेश बिधुड़ी को वोट देकर अपना मत खराब नहीं करें क्योंकि उन्हें अयोग्य ठहराया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि केजरीवाल के अलावा, आप की पूर्वी दिल्ली की प्रत्याशी आतिशी और दक्षिण दिल्ली से आप के उम्मीदवार राघव चड्ढा से जवाब तलब किया गया है।

26 अप्रैल को आतिशी ने ट्वीट किया था, ‘‘ पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के मतदाताओं से मेरी अपील है - गौतम गंभीर को वोट देकर अपना मत कृपया बेकार मत कीजिए। वह दो मतदाता पहचान पत्र रखने के लिए में अयोग्य ठहराए जाएंगे।’’ केजरीवाल ने 27 अप्रैल को ट्वीट किया, ‘‘ रमेश बिधुड़ी के खिलाफ आरोप बहुत संगीन हैं। वह निश्चित रूप से अयोग्य ठहराए जाएंगे। दक्षिण दिल्ली के मतदाताओं को उन्हें वोट देकर अपना मत बेकार नहीं करना चाहिए।’’

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के निर्वाचन कार्यालय ने पूछा है कि उन्हें गंभीर और बिधुड़ी को अयोग्य ठहराए जाने के बारे में पहले से कैसे मालूम है। इस बीच, आप के पश्चिमी दिल्ली के उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ को मतदाताओं को भारी संख्या में एसएमएस भेजकर खुद को वोट देने के लिए कहने के आरोप के संबंध में जवाब देने को कहा गया था। अपने जवाब में, जाखड़ ने कहा कि वह एक वकील हैं और बार एसोसिएशन या उसके शुभचिंतकों ने शायद उन संदेशों को भेजा है। उन्होंने कहा कि वह उन संदेशों के बारे में नहीं जानते हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावगौतम गंभीरअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं