लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता सुदर्शन भगत ने लोहरदगा से भरा पर्चा, सीएम रघुबर दास रहे मौजूद

By भाषा | Updated: April 4, 2019 19:16 IST

झारखण्ड की लोहरदगा सीट के लिए राज्य में चौथे दौर में 29 अप्रैल को मतदान होना है। लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे।

Open in App

लोहरदगा, चार अप्रैल (भाषा) आदिवासी मामलों के केन्द्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने गुरुवार को लोहरदगा (अनुसूचित जनजाति) सुरक्षित लोकसभा सीट से दोबारा अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं भाजपा के अन्य शीर्ष नेता भी उनके साथ उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि लोहरदगा लोकसभा सीट के लिए आज कांग्रेस के सुखदेव भगत, झारखंड पार्टी के देव कुमार धान व एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन पत्र लिये हैं जबकि एकमात्र भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुदर्शन भगत ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

लोहरदगा सीट के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि नौ अप्रैल है और नामांकन पत्रों की जांच का काम 10 अप्रैल को होगा जबकि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 12 अप्रैल है।

इस सीट के लिए राज्य में चौथे दौर में 29 अप्रैल को मतदान होना है। पूरे देश में हो रहे आम चुनावों में झारखंड में चौथे दौर से मतदान होने हैं और यहां कुल चार चरणों में मतदान होगा।

लोहरदगा के साथ राज्य के चतरा और पलामू सीटों पर भी देश में चौथे दौर मतदान होना है।

राज्य की 14 सीटों के लिए कुल चार चरण में मतदान होने हैं। लोहरदगा सीट पर भाजपा के सुदर्शन भगत का मुख्य मुकाबला कांग्रेस के विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत से होने की संभावना है।

सुदर्शन भगत को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कार्यकर्ता होने के चलते संघ का भी पूरा समर्थन प्राप्त है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावझारखंड लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"