लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: देशभर में उम्मीदवार घोषित करने में कांग्रेस से आगे भाजपा, अब तक 425 किए घोषित

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 17, 2019 20:54 IST

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा ने उम्मीदवारों की 22वीं लिस्ट जारी की और इस लिस्ट के साथ पार्टी के के कुल प्रत्याशियों की संख्या 425 हो गई है। कांग्रेस ने भी 3 प्रत्याशियों की एक लिस्ट जारी की और इस लिस्ट को मिलाकर पार्टी के कुल प्रत्याशियों की संख्या 407 तक पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में भाजपा 77 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है, जबकि कांग्रेस ने 66 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 42 उम्मीदवारों और कांग्रेस ने 40 लोगों के नाम की घोषणा की है।

लोकसभा चुनावों में प्रत्याशियों को घोषित करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी अन्य सभी दलों से आगे निकल गई है। यहां तक की भाजपा ने कांग्रेस को भी पीछे कर दिया है। कुछ राज्यों में भाजपा को अभी भी अपने उम्मीदवार घोषित करने हैं। हालांकि कुछेक जगहों पर कांग्रेस को भी उम्मीदवार घोषित करना बाकी है। देश में 543 लोकसभा सीट हैं।

भाजपा ने उम्मीदवारों की 22वीं लिस्ट जारी की और इस लिस्ट के साथ पार्टी के के कुल प्रत्याशियों की संख्या 425 हो गई है। कांग्रेस ने भी 3 प्रत्याशियों की एक लिस्ट जारी की और इस लिस्ट को मिलाकर पार्टी के कुल प्रत्याशियों की संख्या 407 तक पहुंच गई है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा 77, कांग्रेस 66प्रमुख राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में भाजपा 77 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है, जबकि कांग्रेस ने 66 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 42 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है, जबकि कांग्रेस ने 40 लोगों के नाम की घोषणा की है। महाराष्ट्र में भाजपा ने 24 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है, जबकि कांग्रेस ने 25 नाम उतारे हैं।

मध्य प्रदेश व राजस्थान में कांग्रेस भाजपा से आगे

मध्य प्रदेश में कांग्रेस सभी 29 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है, जबकि भाजपा ने अभी 28 की घोषणा की है और 1 सीट इंदौर पर घोषणा होना बाकी है। राजस्थान में कांग्रेस सभी 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है, जबकि भाजपा को वहां भी 1 सीट का ऐलान करना अभी बाकी है।

हेलिकॉप्टर और चार्टर्ड प्लेन बुक करवाने में भाजपा आगे

डिजिटल प्लेटफॉर्म तो चुनावी जंग का मैदान बन ही चुके हैं, आसमान भी इस दौड़ में शामिल हो गया है। चुनाव प्रचार के लिए गाड़ियां, मोटरसाइकिलें और बाकी वाहनों के साथ-साथ हेलिकॉप्टर के माध्यम से आसमान में भी चुनाव प्रचार किया जा रहा है। हेलिकॉप्टर और चार्टर्ड प्लेन बुक करवाने में भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे है। लोकसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने तीन महीने पहले ही प्रचार के लिए करीब 60 फीसदी हेलिकॉप्टर की बुकिंग करवा ली थी। अब जो आंकड़े सामने आए हैं, उनसे पता चला है कि भाजपा ने प्रचार के लिए 20 प्राइवेट जेट और 30 हेलिकॉप्टर बुक किए हैं, जो कांग्रेस के मुकाबले पांच गुना ज्यादा है।

यहां सबसे आगे बहुजन समाज पार्टी

आपको जानकार हैरानी होगी कि राजनीतिक पार्टियां सिर्फ चंदे ही नहीं बल्कि उस पर ब्याज से भारी कमाई करती हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में एक भी सीट न जीतने वाली बहुजन समाज पार्टी ने सिर्फ एक साल में ही ब्याज से 32 करोड़ रुपए कमा लिए।  ब्याज से 31 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सत्तारूढ़ भाजपा दूसरे स्थान पर रही है। कांग्रेस ने भी ब्याज से करीब 27 करोड़ रुपये की कमाई की है। शीर्ष 11 दलों में ब्याज से सबसे कम कमाई लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद की हुई है। पार्टी के नाम बैंकों में जमा राशि से मात्र 4.70 लाख रुपये की आय हुई है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील