लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान में बीजेपी ने घोषित किये चार और प्रत्याशी, राजसमंद से दीया कुमारी लड़ेंगी चुनाव

By धीरेंद्र जैन | Updated: April 8, 2019 05:51 IST

लोकसभा चुनाव: राजसमंद से मौजूदा सांसद हरिओम के स्थान पर सवाई माधोपुर की पूर्व भाजपा विधायक दीयाकुमारी को टिकट दिया गया है। एक मात्र धौलपुर करौली सीट से सांसद मनोज राजोरिया को फिर से टिकट दिया गया है।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की शेष रही पांच सीटों में से चार पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। अब केवल दौसा सीट पर ही प्रत्याशी घोषित किया जाना शेष है। वहीं नागौर सीट भाजपा ने गठबंधन के कारण हनुमान बेनीवाल के लिए छोड़ दी है। आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल नागौर से चुनाव मैदान में होंगे। जैसा कि माना जा रहा था भाजपा के जयपुर के पूर्व राजघराने की राजकुमारी दीयाकुमारी को राजसमंद से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

भाजपा द्वारा प्रदेश की लोकसभा सीटों के लिए घोषित किये गये चार नामों में से तीन सीटों पर पूर्व सांसदों के टिकट काटे गये हैं। बाडमेर-जैसलमेर से कर्नल सोनाराम की जगह कैलाश चैधरी को टिकट दिया गया है। स्टिंग में फंसे सांसद बहादुर सिंह कोली के स्थान पर भरतपुर से भाजपा ने पूर्व सांसद की बहू रंजीता कोली को अपना प्रत्याक्षी बनाया है।

वहीं राजसमंद से मौजूदा सांसद हरिओम के स्थान पर सवाई माधोपुर की पूर्व भाजपा विधायक दीयाकुमारी को टिकट दिया गया है। एक मात्र धौलपुर करौली सीट से सांसद मनोज राजोरिया को फिर से टिकट दिया गया है।

वहीं एक मात्र दौसा सीट पर सांसद किरोड़ी मीणा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसकौर मीणा और महुआ विधायक ओमप्रकाश हुडला की दावेदारी के कारण भीतरघात के भय को देखते हुए यहां अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। दौसा को छोड़कर सभी सीटों पर चुनावी रण की तस्वीर स्पष्ट हो चुकी है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब