लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: वाराणसी में महागठबंधन उम्मीदवार तेज बहादुर के लिए प्रचार करेगी भीम आर्मी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2019 07:34 IST

चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘ तेज बहादुर यादव देश के असली चौकीदार हैं और वह फर्जी चौकीदार को हराएंगे। दलित समुदाय हर संभव तरीके से उनका समर्थन करेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देवाराणसी से पीएम मोदी चुनाव लड़ रहे हैं।चंद्रशेखर ने कहा है कि भाजपा को हराने के लिए दलित वोट एकजुट रहना चाहिए।

भीम आर्मी वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे सपा-बसपा उम्मीदवार तेज बहादुर यादव के पक्ष में प्रचार करेगी। दलित संगठन के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को यह बात कही। 

चंद्रशेखर ने 17 अप्रैल को वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के अपने फैसले को रद्द करते हुए कहा कि उनका संगठन सपा-बसपा गठबंधन का समर्थन करेगा और दलित वोट भाजपा को हराने के लिए एकजुट रहने चाहिए। 

भीम आर्मी प्रमुख ने कहा कि वह यादव के पक्ष में प्रचार करने के लिए सप्ताहांत में वाराणसी में होंगे। बीएसएफ जवान यादव को 2017 में भोजन की गुणवत्ता के बारे में शिकायत करने वाले उनके वीडियो के लिए बर्खास्त कर दिया गया था। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके लिए प्रचार करुंगा, ना केवल इसलिए कि वह सपा-बसपा उम्मीदवार हैं बल्कि इसलिए कि हमारे दिल में सशस्त्र बलों के लिए बड़ा सम्मान है जबकि भाजपा ने वोटों के लिए सुरक्षाबलों की वीरता का दुरुपयोग किया।’’ 

चंद्रशेखर ने कहा, ‘‘यादव देश के असली चौकीदार हैं और वह फर्जी चौकीदार को हराएंगे। दलित समुदाय हर संभव तरीके से उनका समर्थन करेगा।’’

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीतेज बहादुर यादववाराणसीVaranasi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?