लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः कांग्रेस से इस सीट को छीनकर BJP ने उसके दबदबे को कर दिया था खत्म, अबकी बार है बड़ी चुनौती  

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 30, 2019 16:26 IST

प्रदेश का बासंवाड़ा जिला मध्य प्रदेश और गुजरात की सीमा से लगता है। यहां का मुख्य आकर्षण का केंद्र माही नदी है, जो मध्य प्रदेश से होती हुई माही बांध तक आती है।

Open in App

लोकसभा चुनाव-2019 को लेकर राजनीतिक पार्टियां कमर कस चुकी हैं और वे चुनावी मोड में दिखाई देने लगी हैं। अगर राजस्थान की बात करें तो सूबे की बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है, लेकिन उस दबदवे को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बरकरार नहीं रहने दिया। हालांकि बहुजन समाजवादी पार्टी (बीएसपी) भी इस सीट पर अब अच्छा स्कोर करने में सफल हो रही है, जिससे राजनीतिक समीकरण बिगड़ सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि अभी तक इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी का कैसा मुकाबला रहा है?

बांसवाड़ा लोकसभा सीट

बताते चलें कि प्रदेश का बासंवाड़ा जिला मध्य प्रदेश और गुजरात की सीमा से लगता है। यहां का मुख्य आकर्षण का केंद्र माही नदी है, जो मध्य प्रदेश से होती हुई माही बांध तक आती है। इस नदी को जिले की जीवन वाहिनी कहा जाता है। इस शहर की स्थापना वाहिया चरपोटा ने की थी, जो एक भील राजा था। वाहिया को बांसिया के नाम से भी जाना जाता है, जिसके नाम पर बांसवाडा शहर का नाम पड़ा। यहां लोह-अयस्क, सीसा, जस्ता, चांदी और मैंगनीज पाया जाता है। वहीं, यहां उपजाऊ भूमि है। 

11 बार जीत चुकी है कांग्रेस

बांसवाड़ा लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग (ST) के लिए आरक्षित है। यहां पहली बार लोकसभा का चुनाव 1957 में हुआ था और कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया था। कांग्रेस यहां 1957, 1962, 1967, 1971, 1980, 1984, 1991,1996, 1998, 1999 और 2009 में चुनाव जीत चुकी है। कुल मिलाकर उसने 11 बार सीट पर कब्जा जमाया है। वहीं, एक बार 1977 में भारतीय लोकदल ने और एक बार 1989 में जनता दल ने सीट पर विजय पायी थी। इस सीट पर बीजेपी का खाता 2004 में खुला था। इसके बाद उसने मोदी लहर में सीट पर वापसी की और अभी उसी के कब्जे में है और यहां से मानशंकर निनामा सांसद हैं।  

बीएसपी है तीसरी बड़ी पार्टी

कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर लगातार वोटों का समीकरण बदल रहा है। यहां बीएसपी अपनी पकड़ मजूबत करने में लगी हुई है। वह पिछले 2014 के लोकसभा चुनाव में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी थी। इस बार माना जा रहा है कि वह बड़ा रोल प्ले करने वाली है। अगर बीएसपी के खाते में ज्यादा वोट जाते हैं तो वह चुनावी समीकरण बिगाड़ सकती है। हालांकि बीजेपी के लिए  चुनौती यह भी है कि वह सीट पर जीत बरकरार रख पाती है या नहीं। इधर, कांग्रेस ने हाल ही में विधानसभा चुनावों में बाजी मारी है तो वह मानकर चल रही है कि वोटर्स राहुल गांधी के नेतृत्व में अशोक गहलोत और सचिन पायलट पर विश्वास जताएंगे।

पिछले चुनाव के पढ़ें आंकड़े

पिछले लोकसभा चुनाव के आंकड़े देखें तो बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर वोटरों की संख्या 16 लाख, 98 हजार, 175 थी, जिसमें से 11 लाख, 68 हजार, 742 लोगों ने मतदान किया था और 68. 82 फीसदी मदतान हुआ था। बीजेपी के उम्मीदवार मानशंकर निनामा के खाते में 5 लाख, 77 हजार, 433 वोट गए थे, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार रेशम मालवीय को 4 लाख, 85 हजार, 517 वोट मिले थे। हालांकि, उनकी हार 91 हजार, 916 वोटों के अंतर से हुई थी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसबहुजन समाज पार्टी (बसपा)राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब