लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: AIMC के राष्ट्रीय महासचिव अप्सरा रेड्डी ने दाखिल किया नामांकन, इन सीटों से चाहती हैं टिकट

By स्वाति सिंह | Updated: March 18, 2019 15:09 IST

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव (AIMC) अप्सरा रेड्डी देश की किसी भी राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी की महासचिव बनने वाली पहली ट्रांसजेंडर हैं। 

Open in App

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव (AIMC) अप्सरा रेड्डी ने शनिवार (16 मार्च) को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने तमिलनाडु की करूर या अरनी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अपना आवेदन दिया है। इन सीटों पर दूसरे चरण में 18 अप्रैल को चुनाव है। अप्सरा रेड्डी देश की किसी भी राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी की महासचिव बनने वाली पहली ट्रांसजेंडर हैं।

लोकमत न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान उन्होंने बताया 'हमारे वर्ग को हमेशा से राजनीति में नजरअंदाज किया गया है.लेकिन अब संसद में ट्रांसजेंडरों के लिए एक आवाज होना समावेश और समानता का प्रतीक होगा। मेरा मानना है कि मैं एक टीवी होस्ट और पत्रकार के रूप में तमिल लोगों के जुड़ी रही हूं, महिलाओं और बाल बलात्कार मामलों जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी काम किया है। इसी कारण मैं यहां अपने आप को एक विजेता उम्मीदवार मानती हूं। 

ये भी पढ़ें: महिला कांग्रेस महासचिव अप्सरा रेड्डी से खास मुलाकात: दो हफ्ते में छोड़ दी थी बीजेपी, उसपर बात करना भी फिजूल है

कौन हैं अप्सरा रेड्डी 

अप्सरा रेड्डी का जन्म अजय रेड्डी के रूप में हुआ था। लेकिन आगे चलकर उन्होंने अपना जेंडर बदलवा लिया था। तमिलनाडु की रहने वाली अप्सरा ने बीजेपी छोड़ने के बाद जे जययलिता की ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेड़ कडगम (एआईएडीएमके) ज्वाइन कर ली और पार्टी की प्रवक्ता बनाई गईं। हालांकि जयललिता की मौत के बाद पार्टी में जारी घमासान की वजह से उन्होंने इस्तीफा दे दियाऔर कांग्रेस से जुड़ गयी । 

अप्सरा रेड्डी लंदन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई कर चुकीं अप्सरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पत्रिकाओं के साथ काम कर चुकी हैं। वह तमिलनाडु में स्वास्थ्य जागरुकता अभियान चलाने के साथ ही महिलाओं के मुद्दों पर भी मुखर रहती हैं।

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावतमिलनाडुकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील