लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: इस बार राजस्थान में 4 करोड़ 84 लाख से अधिक मतदाता कर सकेंगे वोट

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 22, 2019 16:46 IST

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रेखा गुप्ता ने सचिवालय स्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान कहा कि संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान प्रदेश भर से कुल 12 लाख, 89 हजार, 598 आवेदन स्वीकार किए गए। इनमें 6 लाख, 53 हजार, 764 पुरूष और 6 लाख, 35 हजार, 834 महिलाओं ने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया। 

Open in App

आगामी लोकसभा चुनाव-2019 से पहले राजस्थान में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को जारी कर दिया गया। जिसके अनुसार इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में राज्य के कुल 4 करोड़, 84 लाख, 79 हजार 229 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें 2 करोड़, 52 लाख, 64 हजार, 998 पुरुष और 2 करोड़ 32 लाख 14 हजार 231 महिला मतदाता हैं। कुल मतदाताओं में 12 लाख, 82 हजार, 118 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं। साथ ही 1 लाख, 22 हजार, 944 सर्विस मतदाता भी हैं। 

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रेखा गुप्ता ने सचिवालय स्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान कहा कि संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान प्रदेश भर से कुल 12 लाख, 89 हजार, 598 आवेदन स्वीकार किए गए। इनमें 6 लाख, 53 हजार, 764 पुरूष और 6 लाख, 35 हजार, 834 महिलाओं ने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया। 

इसी तरह 4 लाख, 75 हजार, 163 आवेदन नाम हटवाने के आए, जिसमें 2 लाख, 32 हजार, 356 पुरूष और 2 लाख, 42 हजार, 807 महिलाओं ने नाम हटवाने के लिए आवेदन किया। इनमें अनुपस्थित, मृत, स्थानांतरित आदि शामिल हैं। आवेदनों की पड़ताल और भौतिक सत्यापन के बाद के बाद मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 8 लाख, 6 हजार, 364 नए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया।  

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 4 करोड़, 84 लाख, 68 हजार, 263 (99.98 प्रतिशत) फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र धारक हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में जोड़े गए नए नामों के आधार पर मतदाता पहचान पत्र आगामी दिनों में बना दिए जाएंगे। गौरतलब है कि प्रदेश में कुल 51 हजार, 965 मतदान केंद्र हैं।  

मतदाता सत्यापन और सूचना कार्यक्रम (वीवीआईपी) के अंतर्गत आगामी 2 और 3 मार्च को प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान के तहत पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे। दोनों दिन सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बीएलओ राज्य के सभी 51 हजार, 965 मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर आवेदन लेंगे। जिन मतदाताओं की उम्र 1 जनवरी, 2019 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

डॉ. गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने का कार्य इन तिथियों के आगे भी चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक पात्र मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकता है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण