लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2014: 28 करोड़ लोगों ने नहीं डाला था वोट, 17.2 करोड़ वोट पाकर बीजेपी ने किया था बहुमत पार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 7, 2019 07:40 IST

भाजपा को मिले थे 17.2 करोड़ मत 2014 लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई भाजपा को 17.2 करोड़ वोट मिले थे, वहीं 10.7 करोड़ के साथ कांग्रेस दूसरे नंबर पर थी.

Open in App

18 वर्ष की उम्र पर पहुंचने के बाद हम सभी के ऊपर कई नई जिम्मेदारियां आ जाती हैं. इनमें से कुछ परिवार, कुछ अपने और कुछ देश के लिए होती हैं. परिवार और अपनी जिम्मेदारियों के बोझ में कई बार लोग इतना दब जाते हैं कि वह देश के प्रति अपने सबसे बड़ी जिम्मेदारी या यूं कहें सबसे बड़े अधिकार को याद ही नहीं रख पाते है.

इन जिम्मेदारियों में एक है. वोट डालने के अधिकार की, जिसका कई लोग जानबूझकर इस्तेमाल नहीं करते. वोटर लिस्ट में नाम फिर भी नहीं डाला वोट वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव की बात करें तो 18 वर्ष से ऊपर के ऐसे 28 करोड़ लोग थे, जिन्होंने वोटर लिस्ट में नाम होने के बावजूद अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया था.

यह आंकड़ा हैरान करनेवाला इसलिए है क्योंकि विश्व के कई देशों के पास इतने वोटर तक नहीं हैं. अमेरिका में ही कुल 18.3 करोड़ (2016 के मुताबिक) रजिस्टर्ड मतदाता हैं. अगर पहले 20 लोकतांत्रिक देशों को मिलाकर देखा जाए तो उनके यहां रजिस्टर्ड वोटर की संख्या करीब 28 करोड़ होगी.

इस लिस्ट में जर्मनी, यूके, स्पेन, दक्षिण कोरिया जैसे देश भी शामिल हैं. भाजपा को मिले थे 17.2 करोड़ मत 2014 लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई भाजपा को 17.2 करोड़ वोट मिले थे, वहीं 10.7 करोड़ के साथ कांग्रेस दूसरे नंबर पर थी. ऐसे में देखा जाए तो वोट न डालनेवालों की पार्टी सबसे बड़ी हुई क्योंकि इनकी संख्या 28 करोड़ के करीब रही.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील