लाइव न्यूज़ :

बिहार: RJD में भूचाल के संकेत, तेज प्रताप यावद उतारना चाहते हैं अपने उम्मीदवार

By विनीत कुमार | Updated: March 28, 2019 13:34 IST

रिपोर्ट्स के अनुसार तेज प्रताप जहानाबाद से चंद्र प्रकाश सिंह और शिवहर से अंगेश सिंह को चुनावी मैदान में उतारना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेज प्रताप यादव शिवहर और जहानाबाद से उतारना चाहते हैं अपने उम्मीदवारआरजेडी में तेज प्रताम की मांग के बाद बढ़ी तेजस्वी की मुश्किल

लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच बिहार में लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में बड़े उठापटक के संकेत मिल रहे हैं। लालू के बड़े बेट तेज प्रताप यादव अपने पसंदीदा उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिलने की संभावना के चलते नाराज हैं। माना जा रहा कि इस बारे में तेज प्रताप गुरुवार को पटना में कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार तेज प्रताप जहानाबाद से चंद्र प्रकाश सिंह और शिवहर से अंगेश सिंह को चुनावी मैदान में उतारना चाहते हैं। तेज प्रताम का मानना है कि दोनों पार्टी के साथ लंबे समय से रहे हैं और इसलिए इन्हें टिकट दिया जाना चाहिए। रिपोर्ट्स के अनुसार आरजेडी शिवहर से रामा सिंह और जहानाबाद से सुरेंद्र यादव को खड़ा करना चाहती है। हालांकि तेज प्रताप इससे खुश नहीं हैं और अपना उम्मीदवार खड़ा करना चाहते हैं।

बता दें कि बिहार में आरजेडी इस बार कांग्रेस, रालोसपा, हम, वीआईपी के साथ गंठबधन कर मैदान में उतर रही है। पिछले ही हफ्ते बिहार में महागठबंधन ने अपने सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया था। इसके तहत आरजेडी को 20 सीट, कांग्रेस को 9 सीट, रालोसपा-5 सीट और जीतन राम मांझी की हम पार्टी तीन सीट पर चुनाव लड़ेगी।  मुकेश साहनी की पार्टी वीआईपी को भी तीन सीटें दी गई हैं।

आरजेडी कोटा से एक सीट भाकपा माले को दिया गया है। महागठबंधन में जिन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हुआ है उसमें गया संसदीय क्षेत्र से 'हम' के जीतन राम मांझी, नवादा से आरजेडी की विभा देवी, जमुई से रालोसपा के भुदेव चौधरी और औरंगाबाद से 'हम' के उपेंद्र प्रसाद के नाम शामिल हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील