लाइव न्यूज़ :

तेज बहादुर यादव की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की, वाराणसी से नामांकन रद्द होने का है मामला

By विनीत कुमार | Updated: May 9, 2019 12:30 IST

तेज बहादुर यादव ने उम्मीदवारी रदद् होने पर आरोप लगाया था कि पीएम मोदी की जीत आसान करने के लिए उनकी उम्मीदवारी रद्द की गई।

Open in App
ठळक मुद्देतेज बहादुर यादाव ने नामांकन रद्द होने पर खटखटाया था सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा तेज बहादुर का आरोप- पीएम मोदी को आसान जीत दिलाने के लिए नामांकन हुआ रद्दसुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से इस मामले पर बुधवार को मांगा था जवाब

बर्खास्त बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उम्मीदवारी रद्द किये जाने के मामले में तेज बहादुर की याचिका गुरुवार को खारिज कर दी। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की बेंच से इसे खारिज करते हुए कहा, 'हमें इस याचिका में ऐसी कोई बात नहीं दिखती कि हम इस पर सुनवाई करें।'

तेज बहादुर के राजनीतिक करियर के लिए यह बड़ा झटका है। तेज बहादुर ने दरअसल वाराणसी से सपा के टिकट पर नामांकन भरा था और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। हालांकि, उनका नामांकन दस्तावेजों में कमी के आधार पर रद्द कर दिया गया था। तेज बहादुर ने इसके बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और अपनी याचिका में रिटर्निंग अधिकारी पर गलत फैसला लेने की बात कही थी।

बता दें कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को चुनाव आयोग से 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा था। तेज बहादुर इससे पहले भी तब सुर्खियों में आये थे जब उन्होंने सैनिकों को खराब भोजन परोसे जाने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो बनाया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ थी। इसके बाद उन्हें बीएसएफ से बर्खास्त कर दिया गया।

तेज बहादुर ने उम्मीदवारी रदद् होने पर आरोप लगाया था कि पीएम मोदी की जीत आसान करने के लिए उनकी उम्मीदवारी रद्द की गई। दरअसल, नियमों के अनुसार किसी सरकारी नौकरी से बर्खास्त होने के बाद अगर कोई नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जमा नहीं कराता है तो वह पांच साल तक चुनाव नहीं लड़ सकता। तेज बहादुर को दो साल पहले ही निलंबित किया गया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेज बहादुर यादवसुप्रीम कोर्टनरेंद्र मोदीवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो