लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election Results 2024: यूपी में कांग्रेस को मिली खोई हुई जमीन, 2019 में सिर्फ एक सीट जीतने के बाद 6 सीटों पर मारी बाजी, समझिए पूरे प्रदेश का सियासी ककहरा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 5, 2024 14:53 IST

लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में एनडीए को करारा झटका देते हुए 43 सीटें अपने नाम कर लीं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस-सपा गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में एनडीए को करारा झटका देते हुए 43 सीटें अपने नाम की बीजेपी और उसके सहयोगी को भारी नुकसान हुआ, जो कुल मिलाकर 36 सीटों पर सिमट गए2019 में एनडीए द्वारा जीती गई 64 सीटों की तुलना में उसे 28 सीटों का भारी नुकसान हुआ है

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में एनडीए को करारा झटका देते हुए 43 सीटें अपने नाम कर लीं। जिसके कारण सबसे भारी नुकसान बीजेपी और उसके सहयोगी को हुआ, जो कुल मिलाकर 36 सीटों पर सिमट गए।

नतीजों को देखें तो पता चलता है कि 2019 में एनडीए द्वारा जीती गई 64 सीटों की तुलना में उसे 28 सीटों का नुकसान है। वहीं बीजेपी का वोट शेयर भी 2019 की तुलना में 49.97 फीसदी से घटकर इस बार 41 फीसदी से थोड़ा अधिक रह गया है।

समाचार वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार यूपी में सपा और कांग्रेस ने क्रमशः 37 और 6 सीटें जीतीं, जो कि 2019 की तुलना में 37 सीटों का इजाफा है, जब दोनों ने मिलकर छह सीटें जीती थीं।

यूपी में सबसे बड़ा उलटफेर अमेठी में हुआ, जहां केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हार का सामना करना पड़ा। उसके अलावा मोदी सरकार के छह और केंद्रीय मंत्रियों को हार का मुंह देखना पड़ा। अमेठी सीट पर गांधी परिवार के वफादार किशोरी लाल शर्मा से 1.6 लाख से अधिक वोटों के अंतर से स्मृति ईरानी को हार का सामना करना पड़ा, उन्होंने पिछली बार इसी सीट पर राहुल गांधी को 55,000 से अधिक वोटों से हराया था।

जबकि पीएम नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अप्रत्याशित तरीके से अपनी जीत का अंतर कम होते हुए देखाष वहीं राहुल गांधी ने रायबरेली की सीट 3.9 लाख से अधिक वोटों से हासिल की। एसपी ने उन सभी पांच सीटों पर जीत हासिल की, जहां से अखिलेश यादव ने अपने परिवार के सदस्यों ने चुनाव लड़ाया था। इनमें कन्नौज से खुद अखिलेश यादव), मैनपुरी से डिंपल यादव, बदायूं से आदित्य यादव, फर्रुखाबाद से अक्षय यादव) और आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव की सीट शामिल है।

सपा ने इस चुनाव में जोरदार वापसी की है, जबकि 2019 के चुनाव में वो बसपा के साथ गठबंधन में केवल पांच सीटें ही जीत सकी थी। कांग्रेस ने भी अपने गढ़ रायबरेली और अमेठी सहित छह सीटें जीतकर आश्चर्यचकित कर दिया। 40 साल के अंतराल के बाद कांग्रेस ने सहारनपुर से भी जीत हासिल की।

वहीं नगीना को आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चन्द्रशेखर आज़ाद ने जीता था, जो पश्चिम यूपी में उनके राजनीतिक उत्थान का समर्थन करता था। एक ही समय पर मायावती के नेतृत्व वाली बसपा को बुरी हार का सामना करना पड़ा है और उनका वोट शेयर 2019 में 19 फीसदी के मुकाबले घटकर इस बार लगभग 9 फीसदी रह गया है।

भाजपा की सहयोगी रालोद अपनी दो सीटें बागपत और बिजनौर जीतने में कामयाब रही, जिससे पिछले दो लोकसभा चुनावों में भाजपा के हाथों लगातार हार के बाद वह राष्ट्रीय राजनीति में वापस आ गई लेकिन बीजेपी की अन्य सहयोगी अपना दल केवल एक सीट मिर्ज़ापुर, बरकरार रख सकी, जहां से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जीतीं। वहीं भाजपा की दो अन्य सहयोगी सुभासपा और निषाद पार्टी क्रमशः घोसी और संत कबीर नगर में हार गईं।

बात अगर समाजवादी पार्टी की करें तो साल 2019 के चुनाव में उसका वोट शेयर 18.11 फीसदी था. जो बढ़कर इस बार 33 फीसदी से अधिक हो गया है। सपा ने इस बार 62 सीटों पर चुनाव लड़ा था। सपा की यह कामयाबी मूलतः गठबंधन के पीछे मुसलमानों के व्यापक एकजुटता का नतीजा है। बताया जाता है कि सपा को ओबीसी और दलितों के एक वर्ग का भी समर्थन मिला है, जो इस चुनाव में बसपा और भाजपा से छिटक गए थे।

सपा की संख्या में उल्लेखनीय सुधार ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उसकी स्थिति को मजबूत किया है, जो संभावित रूप से 2027 के यूपी चुनावों के लिए चुनावी कहानी तैयार कर सकता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024समाजवादी पार्टीकांग्रेसराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJPअखिलेश यादवराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?