लाइव न्यूज़ :

NDA बहुमत से दूर रहा तो सरकार बनाने का तत्काल दावा पेश कर सकती हैं विपक्षी पार्टियां, बैठक में बना प्लान

By भाषा | Updated: May 23, 2019 02:07 IST

विपक्षी नेताओं की इस योजना से अवगत एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ‘‘विपक्षी पार्टी के नेता लगातार एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे। अगर राजग बहुमत के आंकड़े से दूर रहता है तो तत्काल राष्ट्रपति के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष की बैठक ऐसे समय में हुई जबकि ज्यादातर एक्जिट पोल में भाजपा नीत राजग को बहुमत का अनुमान लगाया गया है।विपक्षी नेताओं की बैठक में कांग्रेस से अहमद पटेल, अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद और अभिषेक मनु सिंघवी, माकपा से सीताराम येचुरी, तृणमूल कांग्रेस से डेरेक ओब्रायन, तेदेपा से चंद्रबाबू नायडू, आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल सहित कई नेता शामिल थे।

कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी पार्टियां बृहस्पतिवार को चुनाव परिणामों की स्पष्ट तस्वीर सामने आने के साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को कांग्रेस सहित 22 विपक्षी पार्टियों के नेताओं की बैठक में यह निर्णय किया गया कि इन दलों के नेता लगातार एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे और अगर राजग बहुमत के आंकड़े से दूर रहता है कि वे गैर भाजपा सरकार बनाने की दिशा में तत्काल कदम उठाएंगे।

विपक्षी नेताओं की इस योजना से अवगत एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ‘‘विपक्षी पार्टी के नेता लगातार एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे। अगर राजग बहुमत के आंकड़े से दूर रहता है तो तत्काल राष्ट्रपति के पास सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।’’

विपक्षी नेताओं की बैठक में कांग्रेस से अहमद पटेल, अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद और अभिषेक मनु सिंघवी, माकपा से सीताराम येचुरी, तृणमूल कांग्रेस से डेरेक ओब्रायन, तेदेपा से चंद्रबाबू नायडू, आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल, सपा से रामगोपाल यादव, बसपा से सतीश चंद्र मिश्रा एवं दानिश अली, द्रमुक से कनिमोई, राजद से मनोज झा, राकांपा से प्रफुल्ल पटेल एवं माजिद मेमन और कई अन्य पार्टियों के नेता शामिल हुए। विपक्ष की बैठक ऐसे समय में हुई जबकि ज्यादातर एक्जिट पोल में भाजपा नीत राजग को बहुमत का अनुमान लगाया गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतडबल इंजन की धार; पीएम मोदी की मौजूदगी में में मंत्रियों का शपथ ग्रहण, गांधी मैदान में जुटेंगे दिग्गज

भारतराज्यसभा में बहुमत आंकड़े 163 और NDA के पास 149 सांसद?, बंगाल-असम जीत के बाद भी निकट भविष्य में दो-तिहाई बहुमत हासिल होने की संभावना नहीं?

भारतपुडुचेरी विधानसभा चुनावः केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया होंगे बीजेपी पर्यवेक्षक, चुनेंगे विधायक दल का नेता

भारतAssam Election Results 2026: असम में 126 सीटों में से NDA बहुमत के पार, हैट्रिक की ओर बीजेपी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार