लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने ली हार की सौ फीसदी जिम्मेदारी, बोले जनता के आदेश को मैं स्वीकार करता हूं

By भाषा | Updated: May 23, 2019 20:23 IST

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैंने चुनाव प्रचार में कहा था कि जनता मालिक है। जनता ने अपना फैसला दिया है। जनता ने जो आदेश दिया है मैं उसे स्वीकार करता हूं। मैं सबसे पहले मोदी जी और भाजपा को जीत की बधाई देता हूं।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार स्वीकार करते हुए बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी और कहा कि चुनावी की पराजय की ‘‘सौ फीसदी जिम्मेदारी’’ उनकी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है और कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी पार्टी की विचाराधारा जीतेगी।राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने चुनाव प्रचार में कहा था कि जनता मालिक है। जनता ने अपना फैसला दिया है। जनता ने आदेश दिया है। मैं उसे स्वीकार करता हूं। मैं सबसे पहले मोदी जी और भाजपा को जीत की बधाई देता हूं। मैं अपने कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों का भी धन्यवाद करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दो अलग-अलग सोच है। विचारधारा की लड़ाई है। हमें मानना पड़ेगा कि मोदी जी जीते हैं। इसलिए मैं उन्हें बधाई देता हूं।’’एक अन्य प्रश्न पर कि क्या आप आज की हार की जिम्मेदारी लेंगे, गांधी ने कहा कि वह शत-प्रतिशत जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में जवाबदेही को लेकर चर्चा होगी। मीडिया के एक हिस्से में ऐसी खबरें आईं थी कि गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की है, लेकिन पार्टी ने इसे ‘‘गलत और अफवाह’’ करार दिया। अमेठी लोकसभा सीट से अपनी हार स्वीकार करते हुए गांधी ने यह भी कहा, ‘‘ स्मृति ईरानी को बधाई देता हूं। वहां की जनता ने अपना फैसला दिया है। उम्मीद करता हूं कि वह अमेठी की प्यार से देखभाल करेंगी।’’राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया, ‘‘घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हम साथ मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे।’’ गांधी ने कहा, ‘‘बहुत लंबा प्रचार अभियान था और उसमें मैंने एक लाइन रखी थी। मेरी लाइन थी कि मेरे ऊपर जो भी गलत शब्द प्रयोग किए जाएं, मुझे जो भी गाली दी जाए, जो भी कहा जाए, मैं प्यार से जवाब दूँगा। मैं कहना चाहता हूं कि चाहे कुछ भी हो जाए, मैं सिर्फ वापस प्यार से जवाब दूंगा।’’

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीअमेठी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप