Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आज मतगणना शुरू हो चुकी है, अभी सिर्फ शुरुआती रुझान कुल 400 सीटों पर सामने आ गए हैं। इनमें अभी तक 251 सीटों पर एनडीए को बढ़त मिलती हुई दिखी और करीब 152 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे निकल गया है। दूसरी तरफ लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला कोटा लोकसभा सीट से आगे चल रहा है, जहां माना जा रहा है कांग्रेस के प्रह्लाद गुंजाल ने उन्हें कड़ी टक्कर दी।
गौरतलब है कि राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं। इसके मद्देनजर पिछले दिन हुए एग्जिट पोल में भी एनडीए को बढ़त मिली थी। और आज यह बात लगभग सच होते हुए भी दिख रही है। पिछले 2 बार से लोकसभा अध्यक्ष यहां से सांसद हैं। इस सीट से 2014 तक शांति धारीवाल सांसद रहे हैं, जो पूर्व की कांग्रेस सरकार में कबीना मंत्री भी थे और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के भी करीबी माने जाते हैं।
फिलहाल ओम बिड़ला को मिलती बढ़त से भाजपा बड़े बहुमत के करीब पहुंचते हुए दिख रही है। राजस्थान की कुल 25 लोकसभा सीट से 16 भाजपा आगे चल रही है, 4 पर कांग्रेस और 3 पर अन्य जीत के निकट है और ये बातें शुरुआती रुझानों में आई हैं।
सूत्रों के मुताबिक, माना जा रहा है कि अगर भाजपा तीसरी बार सत्ता में लौटती है, तो प्रदेश के मुखिया को भी बदला जाएगा। हालांकि, अभी इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं हुई है।