लाइव न्यूज़ :

समर्थक हों या विरोधी चर्चा के केंद्र में है 'NYAY' योजना, गुजरात में गरीब की जुबान पर है बहत्तर हजार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 9, 2019 08:15 IST

तीन राज्यों में सरकार बनाने के तुरंत बाद वादे निभाए जाने से लोगों में यह भरोसा बना है कि कांग्रेस हवाहवाई नहीं फेंकेगी. लेकिन कांग्रेस की न्याय योजना से वोट डायवर्टर कितनी होती है यह 23 मई के बाद ही पता चलेगा. वैसे नमो के ड्रीम राज्य और भाजपा के मजबूत गढ़ गुजरात में चुनावी फतह कोई नामुमिकन नहीं तो आसान भी नहीं है और राहुल के व्यक्तित्व में अपरिपक्वता का पुट मतदाताओं का विश्वास कितना अर्जित कर पाएगा यह अभी कहना मुश्किल है.

Open in App

महेश खरेलगता है कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का चुनावी तीर निशाने पर बैठा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में कांग्रेस की गरीबों को 72000 रुपए का सपना दिखाने वाली न्याय योजना गरीब, मजदूर और बेरोजगार युवाओं की जुबान पर है, वहीं मोदी और राष्ट्रवाद के बूते चुनाव मैदान में उतरी भाजपा के नेता खिल्ली उड़ाते हुए इसे मुंगेरीलाल के सपने जैसा बता रहे हैं. इन दिनों चर्चा के केंद्र में न्याय योजना ही है फिर वे समर्थक हों या विरोधी।

तीन राज्यों में सरकार बनाने के तुरंत बाद वादे निभाए जाने से लोगों में यह भरोसा बना है कि कांग्रेस हवाहवाई नहीं फेंकेगी. लेकिन कांग्रेस की न्याय योजना से वोट डायवर्टर कितनी होती है यह 23 मई के बाद ही पता चलेगा. वैसे नमो के ड्रीम राज्य और भाजपा के मजबूत गढ़ गुजरात में चुनावी फतह कोई नामुमिकन नहीं तो आसान भी नहीं है और राहुल के व्यक्तित्व में अपरिपक्वता का पुट मतदाताओं का विश्वास कितना अर्जित कर पाएगा यह अभी कहना मुश्किल है. इसीलिए इस योजना को भी गेमचेंजर मानने में मतदाता संकोच कर रहे हैं. सूरत, बड़ौदा और अहमदाबाद जैसे व्यवसायिक शहरों में कम आय वाले परिवारों को न्याय योजना संकटमोचक के समान लग रही है.बेरोजगारों और कामगारों को बैठे बिठाए 12 महीने में 72000 रुपए मिलने की आशा जगी हो तो मुफ्त का चंदन किसे नहीं लुभाएगा. मिलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के कामगारों में यह भावना शोषण के कारण उपजी है. सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक 12 घंटे काम करने के बाद भी महीने के अंत में जिसे मात्र 4000 से 6000 रुपए मिल पाते हों, उसे तो यह योजना छप्पर फाड़ जैसी ही लगेगी.सुराज की बातें और दावे कितने ही हुए हों लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि अधिकारियों और उद्योगपतियों की मिलीभगत के कारण गुजरात का अल्प वेतनभोगी कामगार गंभीर शोषण का भोग बना हुआ है. माथापच्ची कर रही भाजपा भाजपा के नेता भले ही सार्वजनिक रूप से कांग्रेस की न्याय योजना का उपहास उड़ाते हुए सवाल खड़े कर रहे हों कि इतनी रकम आएगी कहां से? लेकिन अंदर की बात यह है कि भाजपा इसका और बाद में की गई घोषणाओं का तोड़ खोजने के लिए माथापच्ची कर रही है.राष्ट्रवादी बनाम कल्याणकारी राहुल गांधी की न्याय योजना ने चाहे-अनचाहे लोकसभा चुनाव की बेला में भाजपा की भावना प्रधान राष्ट्रवादी छवि के सामने कांग्रेस की कल्याणकारी छवि प्रस्तुत कर दी है. हालांकि राहुल गांधी ने इस योजना की घोषणा बहुत ही खराब और लचर तरीके से की. शायद शुरु आती समय में कांग्रेस अध्यक्ष ही इस योजना को समझ नहीं पाए. समीक्षाएं भी बड़ी जल्दबाजी में हुईं. इस कारण न्याय योजना को लेकर देश में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई. कुछ हद तक भ्रम और असमंजस अभी भी है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीकांग्रेसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण