लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने कहा- उनकी सरकार ने आतंकवादी हमलों का जवाब देने के लिए कांग्रेस की कायराना नीति को बदला

By भाषा | Updated: April 22, 2019 14:57 IST

नरेंद्र मोदी ने कहा कि देशभर में लोकसभा चुनाव के पहले दो चरणों में भाजपा को मिली प्रतिक्रिया को देखकर विपक्ष बेचैन हो गया है। मोदी ने प्याज उत्पादन के लिए जाने जाने वाले क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने प्याज भंडारण क्षमता बढ़ाने और उसकी ढुलाई पर कर कम करने की कोशिश की।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार ने आतंकवादी हमलों का जवाब देने के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत सरकारों की ‘‘कायराना’’ नीति के विपरीत साहसिक कदम उठाए। मोदी ने श्रीलंका में हुए आतंकवादी हमलों के एक दिन बाद महाराष्ट्र के नासिक में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पड़ोसी देश (श्रीलंका) में बम विस्फोट में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई... 2014 से पहले, भारत में भी मुंबई, दिल्ली, अयोध्या में सिलसिलेवार विस्फोट हुए।’’प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘तब कांग्रेस-राकांपा सरकार ने क्या किया? वह सिर्फ शोक सभाएं करती थी और दुनिया में पाकिस्तान के नाम पर रोती रहती थी कि पाकिस्तान ऐसा करता है, पाकिस्तान वैसा करता है, लेकिन हमने क्या किया? हमने इस कायराना नीति को बदला।’’उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में गिरजाघरों और लग्जरी होटलों में हुए सिलसिलेवार हमलों में 290 लोगों की मौत हो गई है। मोदी ने कांग्रेस पर सरकारी कंपनी एचएल को ‘‘खत्म’’ करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी सरकार ने ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत रक्षा उत्पादन बढ़ाया है। मोदी ने विपक्ष के किसी नेता का नाम लिए बगैर कहा कि जैसे ही वह वंशवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा की बात करते हैं, तो ‘‘कुछ’’ लोगों को करंट लगने लगता है।उन्होंने कहा कि देशभर में लोकसभा चुनाव के पहले दो चरणों में भाजपा को मिली प्रतिक्रिया को देखकर विपक्ष बेचैन हो गया है। मोदी ने प्याज उत्पादन के लिए जाने जाने वाले क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने प्याज भंडारण क्षमता बढ़ाने और उसकी ढुलाई पर कर कम करने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस बिचौलियों को लाभ पहुंचाने के लिए फसल की कीमतों से खेलती है। ‘‘मैंने इन बिचौलियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए