लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस ने एक और किया घोटाला, ये लूट रहे हैं गर्भवती महिलाओं के पैसे  

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 10, 2019 12:06 IST

लोकसभा चुनाव-2019ः पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वह गर्भवती महिलाओं के लिए भेजे गये पैसे को लूट रही है और मीडिया में दिख रहा है कि कांग्रेसियों के पास से बोरा भर-भर के नोटों की गड्डियां मिल रही हैं।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (10 अप्रैल) को गुजरात के जूनागढ़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के घोटालों का जिक्र करते हुए एक और घोटाला करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के घोटालों में एक नया घोटाला सबूतों के साथ और जुड़ गया है। वो है तुगलक रोड चुनावी घोटाला।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वह गर्भवती महिलाओं के लिए भेजे गये पैसे को लूट रही है और मीडिया में दिख रहा है कि कांग्रेसियों के पास से बोरा भर-भर के नोटों की गड्डियां मिल रही हैं। उसने पहले कर्नाटक को अपना एटीएम बनाया, अब मध्य प्रदेश भी कांग्रेस का एटीएम बन गया है। कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ पैसा लूटने के लिए सत्ता में आती है।

उन्होंने कहा कि मोदी जब आतंकवाद हटाने की बात करता है, तो कांग्रेस और उसके साथी मोदी को हटाने की बात करते हैं। ऐसी कोई गाली नहीं जो इन्होंने आपके इस बेटे को न दी है। क्या जूनागढ़ और सोमनाथ का व्यक्ति सरदार साहब को भूल सकता है? सोचिये अगर सरदार साहब न होते तो जूनागढ़ कहां होता।

पीएम ने कहा कि जब मोरारजी देसाई उभर कर आए तो इन्हें उनके लिए भी नफरत हो गई। सिद्धांतों के लिए जीने वाले मोराजी की सरकार को इन्होंने गिरा दिया। अब इन्हें मुझसे मुसीबत है कि एक चायवाले ने पूरे दमखम से पांच साल कैसे निकाल दिए। 

पीएम ने कहा कि कांग्रेस के टेप रिकॉर्डर पर दिन पर एक ही गाना बजता है- मोदी हटाओ, मोदी हटाओ! ये वही कांग्रेस है जिसे सरदार पटेल ने अपने पुरुषार्थ से सींचा। मोदी हटाने के सिवाय इनके पास कोई एजेंडा नहीं है। कांग्रेस आज सरदार पटेल के सपनों के साथ-साथ हर हिंदुस्तानी की भावना को चोट पहुंचा रही है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)गुजरातजूनागढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील