लाइव न्यूज़ :

प्रज्ञा ठाकुर की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर CM कमलनाथ का जवाब, कहा- हम पर न लगे आरोप इसलिए बढ़ाई सुरक्षा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 25, 2019 09:09 IST

कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा किस तरह की राजनीति करना चाहती है, यह उनकी सोच व रणनीति है, लेकिन जनता समझदार है. वो सब समझती है. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने कहा कि घोटालों की जांच को लेकर उन्होंने कहा कि जो घोटाले हैं, वह सामने आएंगे. किसी को ना हम टारगेट कर रहे हैं और ना हम सच्चाई को दबाएंगे. भाजपा की भोपाल प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा को एनसीपी कार्यकर्ता द्वारा काले झंड़े दिखाने के बाद चुनाव आयोग ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है.उनके आवास पर एक दर्जन से ज्यादा सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया है. घर पर आने-जाने वाले लोगों की जांच के लिए मैटल डिटेक्टर भी लगाया गया है.

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की सुरक्षा बढ़ाए जाने पर कहा कि ऐसी घटना हम नहीं चाहते कि जहां हम पर सुरक्षा की कमी बताकर आरोप लगाया जाए. उन्होंने कहा कि भाजपा में उम्मीदवारों का संकट था, इसलिए भोपाल में ऐसा उम्मीदवार उन्हें मिला.

कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा किस तरह की राजनीति करना चाहती है, यह उनकी सोच व रणनीति है, लेकिन जनता समझदार है. वो सब समझती है. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि सुरक्षा बढ़ा दी गई है. ऐसी घटना हम नहीं चाहते कि जहां वो सुरक्षा की कमी बताकर आरोप लगाए. 

साध्वी प्रज्ञा को काले झंडे दिखाए जाने पर कहा कि देखिए देश की व मध्यप्रदेश की जनता और भोपाल के लोग बहुत समझदार हैं. वह सब सच्चाई जानते है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में उम्मीदवारों का संकट रहा. भोपाल में भी ऐसा उम्मीदवार मिला, जिसने एक दिन पूर्व ही भाजपा में प्रवेश लिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि घोटालों की जांच को लेकर उन्होंने कहा कि जो घोटाले हैं, वह सामने आएंगे. किसी को ना हम टारगेट कर रहे हैं और ना हम सच्चाई को दबाएंगे. बिजली कटौती को उन्होंने षड्यंत्र बताया. उन्होंने कहा कि हमने कई लोगों पर कार्रवाई की है. कुछ लोग साजिश कर रहे हैं, तार काट रहे हैं, शार्ट सर्किट कर रहे हैं, ताकि बिजली संकट का माहौल बने, जबकि ऐसी कोई बात नहीं है. 

कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी या कांग्रेस नहीं, जनता खुद कह रही है कि चौकीदार चोर है. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि दिग्विजय सिंह केवल जीतेंगे ही नहीं बल्कि भारी मतों से जीतेंगे.

प्रज्ञा रहेंगी कड़ी सुरक्षा में

भाजपा की भोपाल प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा को एनसीपी कार्यकर्ता द्वारा काले झंड़े दिखाने के बाद चुनाव आयोग ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है. साध्वी की सुरक्षा का जिम्मा सीएसपी स्तर के अधिकारियों को सौंपा गया है, उनके आवास पर एक दर्जन से ज्यादा सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया है. घर पर आने-जाने वाले लोगों की जांच के लिए मैटल डिटेक्टर भी लगाया गया है. इस पैनी सुरक्षा के बाद अब केवल कुछ चुनिंदा लोग ही उनसे मिलने उनके घर जा सकेंगें. 

इसके अलावा महिला पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में तैनात की गई हैं, जो साध्वी से मिलने आने वाली महिलाओं की जांच करेंगी। वहीं उनके काफिले में चलने वाली गाड़ियों के साथ-साथ पायलेट फॉलोवर वाहन भी चलेगी. इसके अलावा आरएएफ की एक टुकड़ी उनकी सुरक्षा में तैनात की गई है. इसमें से कुछ जवान प्रचार के दौरान उनके साथ रहेंगे और कुछ 24 घंटे उनके घर पर तैनात रहेंगे.

टॅग्स :लोकसभा चुनावकमलनाथकांग्रेससाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भोपालमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील