लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः राजस्थान में कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल-प्रियंका सहित इन दिग्गजों के नाम हैं शामिल

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 10, 2019 12:25 IST

कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में उन लोगों का भी नाम शामिल किया है, जोकि किसी समय भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कद्दावर नेता रहे हैं। भारत वाहिनी पार्टी बनाने वाले घनश्याम तिवाड़ी हाल ही में जयपुर में राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए थे।

Open in App

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान में अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी समेत चालीस नेताओं के नाम शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस ने सूची में छठवें नंबर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सातवें नंबर पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को जगह दी है। 

कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में उन लोगों का भी नाम शामिल किया है, जोकि किसी समय भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कद्दावर नेता रहे हैं। भारत वाहिनी पार्टी बनाने वाले घनश्याम तिवाड़ी हाल ही में जयपुर में राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें भी पार्टी ने स्टार प्रचारक बनाया है। वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा का भी सूची में नाम शामिल है। इनके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू, कमलनाथ और कैप्टन अमरेंद्र सिंह, हार्दिक पटेल का नाम सूची में शामिल है।    

दरअसल, राजस्थान में कांग्रेस सभी 25 सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके लिए खुद राहुल गांधी पार्टी के जिला प्रभारियों और सूबे के मंत्रियों को हिदायत दे चुके हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। वहीं, कांग्रेस चुनावी अखाड़े में जमकर पसीना बहा रही है। 

राजस्थान में दो चरणों में चुनाव होने हैं। यहां 13 सीटों के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग करवाई जाएगी, जिसके लिए नामांकन पत्र दाखिल हो गए हैं और 172 उम्मीदवारों ने 260 नामांकन पत्र दाखिल किए है। वहीं, बची हुई 12 लोकसभी सीटों के लिए छह मई को मतदान कराया जाएगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसराहुल गांधीप्रियंका गांधीअशोक गहलोतसचिन पायलटराजस्थानराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील