लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: पीएम नरेंद्र मोदी को वोट देने के लिए इस शख्स ने ऑस्ट्रेलिया में छोड़ दी नौकरी

By विनीत कुमार | Updated: April 15, 2019 11:56 IST

सुधींद्र ने 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने तक मेंगलुरु में ही रहने का फैसला किया है। इसके बाद वह नई नौकरी की तलाश में वापस ऑस्ट्रेलिया चले जाएंगे।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। फिर चाहे भारत हो या कोई और देश हर जगह पीएम मोदी के प्रशंसक नजर आ जाएंगे। हालांकि, कर्नाटक के मेंगलुरु में पीएम मोदी का एक ऐसा फैन भी है जिसने उन्हें वोट देने के लिए ऑस्ट्रेलिया में अपनी नौकरी तक छोड़ दी। इस प्रशंसक का नाम सुधींद्र हेब्बार है और उसकी उम्र 41 साल है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सुधींद्र सिडनी एयरपोर्ट पर स्‍क्रीनिंग ऑफिसर के तौर पर पिछले डेढ़ साल से काम करते हैं। उन्हें जब अहसास हुआ कि वोट देने के लिए वह अपनी छुट्टी नहीं बढ़ा सकते तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया। रिपोर्ट के अमुसार सुधींद्र ने बताया, 'मुझे 5 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच छुट्टी मिली थी। ईस्टर और रमजान के कारण एयरपोर्ट पर भारी भीड़ की वजह से मैं अपनी छुट्टी नहीं बढ़ा सकता था। मैं चाहता था कि वोट करूं और इसलिए मैंने इस्तीफा दिया और वापस लौट आया।'

सुधींद्र एमबीए ग्रेजुएट हैं। उन्होंने बताया, 'सिडनी में मैं पूरी दुनिया से आये लोगों के साथ काम करता था। इसमें यूरोपीय लोग और पाकिस्तानी भी हैं। मुझे हमेशा गर्व होता है जब वे लोग कहते हैं कि भारत के सामने अच्छा भविष्य है। मैं इस भारत की बदलती छवि के लिए पीएम की कोशिशों को सही मानता हूं। ये बात सही है कि मैं अपने देश की सीमा की रक्षा के लिए बॉर्डर पर नहीं जा सकता। मैं जो काम कर सकता हूं वह ये कि कम से कम मैं वोट दे सकता हूं। जहां तक नौकरी की बात है मैं ऑस्ट्रेलिया में परमानेंट रेजिडेंट कार्ड होल्‍डर हूं। मैं एयरपोर्ट पर काम करने से पहले सिडनी ट्रेन के साथ सिडनी ट्रेन के साथ कम करता था। इसलिए दूसरी नौकरी तलाशन मेरे लिए मुश्किल नहीं होगा।'

सुधींद्र ने 23 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने तक मेंगलुरु में ही रहने का फैसला किया है। इसके बाद वह नई नौकरी की तलाश में वापस ऑस्ट्रेलिया चले जाएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटक लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप