लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ की संपत्ति 660 करोड़ रुपये, पर कार नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2019 10:14 IST

नकुलनाथ के पांच सोशल मीडिया अकाउंट हैं, जिनमें उनकी वेबसाइट, फेसबुक, ट्विटर, इन्स्टाग्राम एवं गूगल प्लस शामिल हैं.

Open in App

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ (44) एवं उनकी पत्नी प्रिया नाथ के पास कुल 660.01 करोड़ रुपए से अधिक की चल एवं अचल संपत्ति है. नकुल एवं उनकी पत्नी की संपत्ति कमलनाथ एवं उनकी पत्नी अलका नाथ की संपत्ति से पांच गुना अधिक है. 

नकुलनाथ की 615.93 करोड़ रुपए से अधिक की चल संपत्ति एवं 41.77 करोड़ रुपए से अधिक की अचल संपत्ति है. जबकि उनकी पत्नी के पास 2.30 करोड़ रुपए से अधिक की चल संपत्ति है. नकुल के पास 896.669 ग्राम से अधिक की सोने की बार, 7.630 किलो चांदी, 147.58 कैरेट डायमंड एवं स्टोन के जेवरात हैं, जिनका मूल्य 78.45 लाख रुपए से अधिक है. 

उनकी पत्नी के पास 270.322 ग्राम सोना, 161.84 कैरेट डायमंड एवं स्टोन के जेवरात है, जिनकी कुल कीमत 57.62 लाख रुपए से ज्यादा है. वर्ष 2017-18 में भरे इनकम टैक्स रिटर्न के अनुसार नकुलनाथ की वार्षिक आय 2.76 करोड़ से अधिक है, जबकि उनकी पत्नी की 4.18 करोड़ रुपए से अधिक. नकुल नाथ के पास छिंदवाड़ा जिले में कुल 7.82 एकड़ से अधिक जमीन है. 

पांच सोशल मीडिया अकाउंट, वाहन नहीं 

नकुलनाथ के पांच सोशल मीडिया अकाउंट हैं, जिनमें उनकी वेबसाइट, फेसबुक, ट्विटर, इन्स्टाग्राम एवं गूगल प्लस शामिल हैं. नकुलनाथ एवं उनकी पत्नी के पास कोई वाहन नहीं है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावकमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण