लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने कहा- नरेंद्र मोदी जीते तो दोनों देशों के बीच शांति बहाली की उम्मीद ज्यादा

By विनीत कुमार | Updated: April 10, 2019 09:37 IST

इमरान खान ने कहा कि अगर भारत की अगली सरकार विपक्ष के हाथ में आती है तो वह कश्मीर पर पाकिस्तान के साथ किसी नतीजे पर पहुंचने से डरेगी।

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि अगर नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव-2019 के बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री बनते हैं दोनों देशों के बीच शांति के लिए बेहतर मौके पैदा हो सकते हैं। इमरान ने यह बात पत्रकारों के साथ बातचीत में कही। भारत में लोकसभा चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है।

इमरान खान ने कहा कि अगर भारत की अगली सरकार विपक्ष के हाथ में आती है तो वह कश्मीर पर पाकिस्तान के साथ किसी नतीजे पर पहुंचने से डरेगी। इमरान ने कहा, 'संभवत: बीजेपी- एक दक्षिणपंथी पार्टी- अगर जीत हासिल करती है तो कश्मीर पर किसी समझौते पर पहुंचा जा सकता है। भारत में आज जो हो रहा है, मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा देखूंगा। मुस्लिमों पर हमला किया जा रहा है।'

इमरान खान ने कहा कि वह भारत के कई मुस्लिम लोगों को काफी पहले से जानते हैं। इमरान के अनुसार वे भारत में जिन मुस्लिम दोस्तों को जानते हैं वे सभी अपनी स्थिति से खुश थे लेकिन अब वे अत्यधिक हिंदू राष्ट्रवाद से डरे हुए हैं। इमरान खान ने साथ ही कहा, 'बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को दिये विशेष अधिकार वापस लेने की बात कही है और यह गंभीर चिंता का विषय है, मुझे लगता है कि यह चुनाव के लिए होगा।'

इमरान खान ने कहा कि कश्मीर राजनीति मसला है और इसका सैन्य समाधान नहीं निकाला जा सकता है। बता दें कि पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ दस्ते पर हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इस आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गये थे। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक भी किया था। पाकिस्तान ने भी इसका जवाब दिया जिसमें वह अपना एक F-16 लड़ाकू विमान गंवा बैठा। 

भारत में सात चरणों में चुनाव होने हैं। आखिरी चरण का मतदान 19 मई को होगा जबकि इसके नतीजे 23 मई को आएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावइमरान खानपाकिस्ताननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील