लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का पीएम पर वार, कहा- मोदी के लिए मेरे पास सिर्फ चार सवाल, जिनका नहीं दे पाएंगे जवाब

By भाषा | Updated: May 18, 2019 05:32 IST

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भ्रष्टाचार पर बहस करने की चुनौती दी और कहा कि उनके पास केवल चार सवाल हैं, जिनका मोदी जवाब नहीं दे पाएंगे। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हिमाचल प्रदेश के सोलन में पुलिस ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने यह चुनौती दी।वह शिमला से पार्टी प्रत्याशी धनीराम शांडिल के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भ्रष्टाचार के मामले पर मोदी के साथ कहीं भी बहस करने को तैयार हूं।’’ गांधी ने कहा, ‘‘मुझे 15 मिनट का समय दें, मै सिर्फ चार सवाल पूछूंगा, और मोदी जवाब देने में तीन-चार घंटे लगा सकते हैं। बहस के बाद वह देश की जनता को मुंह दिखाने लायक नहीं बचेंगे।’’राफेल लड़ाकू विमान सौदे में भ्रष्टाचार के आरोपों को दोहराते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने अनिल अंबानी को लाभ पहुंचाने के लिए ज्यादा कीमत में यह सौदा किया। नोटबंदी और जीएसटी को लेकर मोदी की आलोचना करते हुए गांधी ने कहा, ‘‘जनता कह रही है कि मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी लागू कर गलतियां की हैं, लेकिन मोदी कभी इसे स्वीकार नहीं करेंगे।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील