लाइव न्यूज़ :

उदित राज का उत्तर पश्चिम दिल्ली से टिकट कटा, हंस राज हंस को बीजेपी ने बनाया उम्मीदवार

By विनीत कुमार | Updated: April 23, 2019 12:32 IST

उदित राज इससे पहले उदित राज ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कहा था कि अगर उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो वे पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।

Open in App

तमाम दबाव बनाने और पार्टी छोड़ने की धमकी के बावजूद उत्तर पश्चिम दिल्ली से बीजेपी ने मौजूदा सांसद उदित राज का टिकट काट दिया है। बीजेपी ने इस सीट से गायक हंस राज हंस को अपना उम्मीदवार बनाया है।

इससे पहले उदित राज ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कहा था कि अगर उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो वे पार्टी से इस्तीफा दे देंगे और उत्तर पश्चिम दिल्ली संसदीय सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं।

उदित राज ने सोमवार को भी टिकट की घोषणा नहीं किये जाने पर अपनी नाराजगी जताई थी और देर रात दर्जनों समर्थकों के साथ पंत मार्ग पर दिल्ली बीजेपी कार्यालय में पहुंच कर हंगामा किया था। 

उदित राज ने सोमवार को ट्वीट में लिखा कि उन्हें भरोसा है कि बीजेपी देश में दलितों के साथ विश्वासघात नहीं करेगी। राज ने लिखा, 'मैंने अपनी पार्टी का बीजेपी में विलय कर दिया था। मेरे करोड़ों समर्थक मेरे टिकट को लेकर चिंतित हैं। अभी तक उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से मेरे नाम की घोषणा नहीं की गयी है।’ 

राज ने अपनी इंडियन जस्टिस पार्टी (आईजेपी) का बीजेपी में विलय कर दिया था। 2014 में वह बीजेपी के टिकट पर उत्तर पश्चिम दिल्ली से चुनाव लड़े थे और जीते थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?