लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के ख़िलाफ़ उतारा मजबूत उम्मीदवार

By विकास कुमार | Updated: April 2, 2019 01:21 IST

चक्का फेंक खिलाड़ी रहीं कृष्णा ने राष्ट्रमंडल खेल 2010 में स्वर्ण पदक जीता था जबकि राठौड़ ने 2004 के एथेंस ओलंपिक में रजत पदक जीता था। कृष्णा पूनिया फिलहाल विधायक भी हैं।

Open in App

कांग्रेस ने सोमवार रात राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में लोकसभा की नौ सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए। इनमें प्रमुख नाम राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा पूनिया का है जिनको केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के खिलाफ जयपुर ग्रामीण से टिकट दिया गया है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक राजस्थान में छह, महाराष्ट्र में दो और गुजरात में एक सीट पर उम्मीदवार घोषित किया गया है। उम्मीदवारों में सबसे प्रमुख नाम कृष्णा पूनिया का है जो जयपुर ग्रामीण से ओलंपिक पदक विजेता राठौड़ को टक्कर देंगी।

कृष्णा पूनिया जाट समुदाय से आती हैं और जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र जाट बहुल इलाका माना जाता है। ऐसे में इस सीट पर लड़ाई दिलचस्प होने वाली है. राजस्थान की राजनीति में जाट और राजपूत हमेशा से एक दूसरे के प्रतिद्वंदी रहे हैं।

चक्का फेंक खिलाड़ी रहीं कृष्णा ने राष्ट्रमंडल खेल 2010 में स्वर्ण पदक जीता था जबकि राठौड़ ने 2004 के एथेंस ओलंपिक में रजत पदक जीता था। कृष्णा पूनिया फिलहाल विधायक भी हैं।

 

इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के लिए कुल 315 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है जिनमें संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं।

(पीटीआई इनपुट के साथ)

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजवर्द्धन सिंह राठौड़कृष्णा पूनियाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप