लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः लेकिन, दक्षिण राजस्थान की इस सीट पर त्रिकोणात्मक संघर्ष है...

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: April 11, 2019 19:21 IST

विधानसभा चुनाव 2018 में यह सियासी तस्वीर बदल गई है. इस लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों- डूंगरपुर, सागवाड़ा, चौरासी, घाटोल, गढ़ी, बांसवाड़ा, बागीदौरा और कुशलगढ़ में से कांग्रेस को तीन, बीजेपी को दो, बीटीपी को दो और एक सीट बागी कांग्रेसी को मिली थी.

Open in App
ठळक मुद्देबीटीपी की मौजूदगी के कारण कांग्रेस-बीजेपी, दोनों का जीत का समीकरण गड़बड़ा गया है. लोकसभा चुनाव 2014 में इस सीट पर बीजेपी के मानशंकर निनामा ने 577433 वोट हांसिल करके 91916 वोटों से जीत दर्ज करवाई थी.कांग्रेस की रेशम मालवीया 485517 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रही थी.

दक्षिण राजस्थान की बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट इस वक्त खासी चर्चा में है. वजह? वैसे तो राजस्थान में कांग्रेस-बीजेपी में ही सीधी टक्कर होती आई है और बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट पर भी पिछले चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला हुआ था, किन्तु इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान इस क्षेत्र में बीटीपी के उदय के बाद अब संघर्ष त्रिकोणात्मक हो गया है. 

बीटीपी की मौजूदगी के कारण कांग्रेस-बीजेपी, दोनों का जीत का समीकरण गड़बड़ा गया है. लोकसभा चुनाव 2014 में इस सीट पर बीजेपी के मानशंकर निनामा ने 577433 वोट हांसिल करके 91916 वोटों से जीत दर्ज करवाई थी. कांग्रेस की रेशम मालवीया 485517 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रही थी, किन्तु तीसरे नंबर के उम्मीदवार को केवल 27886 वोट ही मिल पाए थे.

परन्तु, अब ऐसा नहीं है. विधानसभा चुनाव 2018 में यह सियासी तस्वीर बदल गई है. इस लोकसभा क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों- डूंगरपुर, सागवाड़ा, चौरासी, घाटोल, गढ़ी, बांसवाड़ा, बागीदौरा और कुशलगढ़ में से कांग्रेस को तीन, बीजेपी को दो, बीटीपी को दो और एक सीट बागी कांग्रेसी को मिली थी. यही नहीं, कुछ अन्य सीटों पर भी बीटीपी ने अपनी प्रभावी मौजूदगी दर्ज करवाई थी. 

जाहिर है, इस लोस चुनाव में बीटीपी के लिए बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट जीतना भले ही आसान नहीं हो, लेकिन कांग्रेस-बीजेपी की हार-जीत की गणित तो गड़बड़ कर ही दी है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार