लाइव न्यूज़ :

गुजरात में बैंक के चेकों पर लिखे बीजेपी के नारे पर विवाद, चुनाव आयोग पहुंचा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2019 09:12 IST

मामला सामने आने के बाद कई खाता धारकों ने इस पर नाराजगी जताई है और बीजेपी के नारे को हटाने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात के सूरज के को-ऑपरेटिव बैंक का है मामलाबैंक के हजारों चेक पर बीजेपी का नारा 'सौ नो साथ सौ नो विकास' लिखे होने से विवादइस बैंक की स्थापना 1909 में की गई थी, गुजरात का दूसरा सबसे बड़ा को-ऑपरेटिव बैंक

देश भर में जारी लोकसभा चुनाव के बीच गुजरात के सूरत में को-ऑपरेटिव बैंक के चेक पर बीजेपी के नारे लिखे होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चेक पर यह नारे स्थानीय बीजेपी नेताओं की ओर से ही छपवाये गये हैं। यही नहीं, ऐसे चेक हजारों खाता धारकों को जारी भी किया जा चुका है। अहमदाबाद के बाद सूरत का को-ऑपरेटिव बैंक गुजरात का दूसरा सबसे बड़ा को-ऑपरेटिव बैंक है।

मामला सामने आने के बाद कई खाता धारकों ने इस पर नाराजगी जताई है और बीजेपी के नारे को हटाने की मांग की है। इन खाता धारकों ने अपनी मांग नहीं माने जाने पर इन चेक के इस्तेमाल नहीं करने की भी धमकी दी है। सूत्रों के अनुसार सूरत में इस बैंक के शहर और पूरे जिले में करीब 9 लाख खाता धारक हैं। इसमें ज्यादातर किसान हैं। बैंक के पास 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा फिक्स्ड डिपॉजिट हैं।

बैंक के चेक पर बीजेपी का नारा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार हजारों चेक जो सामने आये हैं, उस पर बीजेपी का नारा 'सौ नो साथ सौ नो विकास' (सब का साथ, सब का विकास) लिखा है। यह चेक के निचले हिस्से में लिखा है। हाल ही में बैंक के नये हेडक्वॉर्टर का उद्घाटन गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने किया था। इस बैंक की स्थापना 1909 में की गई थी। 

बहरहाल, यह मामला चुनाव आयोग भी पहुंच चुका है। सूरत जिला को-ऑपरेटिव बैंक के मेंबर और सूरत जिला पंचायत के निर्दलीय पार्षद दर्शन नाइक ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत को लेकर चुनाव आयोग के पास याचिका भेजी गई है। दर्शन नाइक ने कहा, 'गुजरात की सबसे पुरानी को-ऑपरेटिव बैंक पर किसी पार्टी का मालिकाना हक नहीं है। बैंक उसके खाता धारकों और सदस्यों का है। इस सहकारी बैंक में बीजेपी के नेता अहम पदों पर हैं और राजनीतिक फायदे के लिए इसका गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावगुजरातसूरतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?