लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः नए चेहरों के भरोसे BJP, मालवा-निमाड़ में जीत के लिए दिग्गज लगा रहे जोर

By राजेंद्र पाराशर | Updated: May 15, 2019 05:43 IST

मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल की 8 लोकसभा सीटों पर 19 मई को मतदान होना है. भाजपा ने संघ और संगठन के सर्वे के बाद 6 सीटों पर पुराने चेहरों को बदलकर नए चेहरों पर दाव खेला है.

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ की 6 सीटों पर भाजपा ने नए चेहरों पर भरोसा जताकर जीत के लिए मैदान तैयार किया है.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभाएं भी इन सीटों पर कराई गई है, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी यहां सभाएं ले चुके हैं. भाजपा ने जिन छह सीटों पर नए चेहरों पर दाव खेला है, वे सभी सीटें भाजपा की गढ़ मानी जाती है. भाजपा इन सीटों पर अपना कब्जा बरकरार बनाए रखना चाहती है.

मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ की 6 सीटों पर भाजपा ने नए चेहरों पर भरोसा जताकर जीत के लिए मैदान तैयार किया है. भाजपा के इन नए चेहरों के लिए कांग्रेस के चेहरे चुनौती भी है, मगर भाजपा पूरी ताकत के साथ मैदान में रहकर जीत के लिए जमीन तैयार कर रही है.

मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल की 8 लोकसभा सीटों पर 19 मई को मतदान होना है. भाजपा ने संघ और संगठन के सर्वे के बाद 6 सीटों पर पुराने चेहरों को बदलकर नए चेहरों पर दाव खेला है. प्रत्याशी चयन प्रक्रिया के दौरान उपजे असंतोष के कारण चिंता भी है. इसके चलते भाजपा का पूरा संगठन अब मालवा-निमाड़ की आठों सीटों पर पूरी ताकत के साथ मैदान में है. 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभाएं भी इन सीटों पर कराई गई है, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी यहां सभाएं ले चुके हैं. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार यहां पर सभाएं कर रहे हैं. इसके अलावा प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों ने अब मालवा में डेरा डाल दिया है साथ ही संघ भी यहां सक्रिय है. 

भाजपा ने जिन छह सीटों पर नए चेहरों पर दाव खेला है, वे सभी सीटें भाजपा की गढ़ मानी जाती है. भाजपा इन सीटों पर अपना कब्जा बरकरार बनाए रखना चाहती है. इसके लिए भाजपा पूरी तरह से तैयारी के साथ मैदान में है.

यहां उतारे नए चेहरे

मालवा-निमाड़ में विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा ने रणनीति के तहत छह सीटों पर नए चेहरों को मैदान में उतारा है. इनमें उज्जैन में अनिल फिरोजिया, धार में छतर सिंह दरबार, रतलाम-झाबुआ में विधायक जी.एस.डामोर, देवास में महेन्द्र सिंह सोलंकी, खरगोन में गजेन्द्र पटेल के अलावा इंदौर में सुमित्रा महाजन के स्थान पर शंकरलाल लालवानी को टिकट दिया है. ये सभी लोकसभा सीटें भाजपा की गढ़ मानी जाती रही है. अब यहां नए चेहरों को उतारने से मुकाबला रोचक हो गया है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील