लाइव न्यूज़ :

Woman Crying For Narendra Modi: फफक-फफक कर रोने लगी महिला, मोदी से कहा, 'सपना पूरा हो गया', वीडियो वायरल

By धीरज मिश्रा | Updated: May 13, 2024 15:03 IST

Woman Crying For Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक महिला ने जब उन्हें अपने सामने देखा तो फफक-फफक कर रोने लगी।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी को देख, महिला फफक-फफक कर रोने लगीमहिला ने पीएम मोदी से कहा आज मेरा सपना पूरा हो गयासारण में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे पीएम मोदी

Woman Crying For Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक महिला ने जब उन्हें अपने सामने देखा तो फफक-फफक कर रोने लगी। वह अपनी खुशी को छुपा नहीं पाई। रोते हुए महिला ने पीएम मोदी से कहा आज मेरा सपना पूरा हो गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। यह वीडियो बिहार के सारण की है। पीएम यहां पर एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे।

पीएम जैसे ही विमान से बाहर आए तो वंदे मातरम के जयघोष से उनका स्वागत किया गया। जय जय श्री राम के नारे भी लगाए गए। पीएम ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इसी दौरान पीएम के स्वागत में खड़ी महिला अपने जज्बात संभाल न सकी। पीएम को देख रोने लगी। गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले पीएम की चुनावी सभा में एक बच्ची रोने लगी थी। 

सारण में क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले आज कल मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं कि केंद्र में इनकी सरकार बन जाएगी। इन लोगों ने सोचा है, पांच साल में पांच प्रधानमंत्री। पांच साल में पांच प्रधानमंत्री होंगे तो देश का भला होगा क्या। कांग्रेस सरकारों ने इतने दशकों तक गरीब का पेट नहीं भरने दिया। गरीब और गरीब होता जा रहा था, देश की अर्थव्यवस्था बदहाल होती जा रही थी और सरकार में बैठे लोग बिना शर्म कहते थे कि हमारे पास जादू की छड़ी है क्या।

ये घोटाले करके अपनी तिजोरियां भर रहे थे, लेकिन गरीब का पेट भरने की चिंता उन्हें नहीं थी।आपने मुझे एक जिम्मेदारी दी है और उस जिम्मेदारी को मैं ईमानदारी से निभा रहा हूं और उसी ईमानदारी से मैं आपको अपना रिपोर्ट कार्ड भी दे रहा हूं। देश भी देख रहा है, मोदी ने अपने 10 साल में कांग्रेस के 60 साल से ज्यादा विकास करके दिखाया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीसरनबिहारचिराग पासवानहाजीपुरसमस्तीपुरलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए