लाइव न्यूज़ :

बीजेपी की टिकट पर सोनिया गांधी के खिलाफ लड़ने वाले इस नेता ने अब PM मोदी को हरवाने के लिए बनारस में डाला डेरा

By नितिन अग्रवाल | Updated: May 7, 2019 08:15 IST

अजय अग्रवाल मानते हैं कि मोदी बेहद व्यक्तिगत सोच रखने वाले नेता हैं और अपने अलावा उन्हें किसी से कोई सरोकार नहीं.

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी को चुनौती देने वाले अजय अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए बिगुल फूंक दिया है.वाराणसी कमिश्नरी कंपाउंड में आत्मदाह करने वाले मनीष अग्रवाल के मुद्दे तक को मोदी ने तवज्जो नहीं दी. पूर्व भाजपा नेता का आरोप है कि पांच साल तक मोदी जिस क्षेत्र के प्रतिनिधि रहे वहां एक भी आदमी से उनका व्यक्तिगत रिश्ता तक नहीं है.

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को चुनौती देने वाले अजय अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए बिगुल फूंक दिया है. इन दिनों अग्रवाल बनारस में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं. अग्रवाल का कहना है कि नरेंद्र मोदी पूरी तरह हताश हैं. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर उनका बयान दर्शाता है कि वह किस हद तक पहुंच गए हैं. उन्हें हार सामने नजर आ रही है. राजीव गांधी को तो सुप्रीम कोर्ट भी बाइज्जत बरी कर चुका है.

अग्रवाल मानते हैं कि मोदी बेहद व्यक्तिगत सोच रखने वाले नेता हैं और अपने अलावा उन्हें किसी से कोई सरोकार नहीं. वाराणसी कमिश्नरी कंपाउंड में आत्मदाह करने वाले मनीष अग्रवाल के मुद्दे तक को मोदी ने तवज्जो नहीं दी.

अग्रवाल कहते हैं कि उनके लिए भी मोदी ने एक शब्द नहीं कहा जबकि मैंने उन्हें पत्र लिखकर आग्रह किया था कि मनीष अग्रवाल की पत्नी और बच्चों से मिलें. पूर्व भाजपा नेता का आरोप है कि पांच साल तक मोदी जिस क्षेत्र के प्रतिनिधि रहे वहां एक भी आदमी से उनका व्यक्तिगत रिश्ता तक नहीं है.उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मोदी और शाह की तानाशाही से परेशान हो चुके हैं. मोदी को हराने के लिए उन्होंने ऐसे सभी कार्यकार्ताओं का आह्वान किया है. अग्रवाल का कहना है कि वह खुद अंतिम चरण के मतदान तक बनारस में रहकर मोदी को हराने के लिए प्रचार करूंगा.

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीसोनिया गाँधीवाराणसी लोकसभा सीटउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो