लाइव न्यूज़ :

Agniveer Scheme: '4 साल बाद 75% अग्निवीरों का जीवन बर्बाद', राहुल गांधी पर अमित शाह का जवाब

By धीरज मिश्रा | Updated: May 25, 2024 17:17 IST

Agniveer Scheme: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में थे। यहां अमित शाह ने बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा, राहुल गांधी ने झूठी बात को ही मुद्दा बनाने की एक परंपरा शुरू की हैदेश भर में भ्रांति फैलाई जा रही है कि 4 साल बाद 75% अग्निवीरों का जीवन बर्बाद हो जाएगाअमित शाह ने कहा, विकास करना भाजपा की आदत है, कांग्रेस को विकास कार्य से कोई लेना-देना नहीं है

Agniveer Scheme: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में थे। यहां अमित शाह ने बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया। अमित शाह ने इस दौरान राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने झूठी बात को ही मुद्दा बनाने की एक परंपरा शुरू की और इसका सबसे बड़ा उदाहरण अग्निवीर योजना है।

देश भर में भ्रांति फैलाई जा रही है कि 4 साल बाद 75% अग्निवीरों का जीवन बर्बाद हो जाएगा। दरअसल, योजना है कि अगर 100 बच्चे हैं तो उनमें से 25% की तो सीधे सेना में नौकरी हो जाएगी और जो 75% बचे हैं इनके लिए भाजपा शासित सभी प्रदेश सरकार ने अपने राज्य में पुलिस में 10-20% आरक्षण किया है,और केंद्र सरकार के पैरामिलिट्री फोर्स में 10% आरक्षण किया है।

उन्हें आरक्षण के अलावा चयन में भी कई रियायते दी हैं जैसे उम्र की रियायत, परीक्षा में कुछ फायदे दिए हैं और उन्हें फिजिकल टेस्ट भी नहीं देना होगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कई प्राइवेट सुरक्षा एजेंसियों ने भी अग्निवीर के लिए प्राथमिकता तय की है। उन्हें 4 साल तक अच्छी सैलरी मिलेगी और उसके बाद ग्रेच्युटी के साथ पक्की नौकरी मिल जाएगी।

राहुल गांधी अपनी पार्टी के फायदे के लिए जनता में झूठ फैला रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। मालूम हो कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अग्निवीर योजना को लेकर बीजेपी पर अटैक करते हैं। अमित शाह ने इससे पहले एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांगड़ा में हमने 10 हजार करोड़ रुपए खर्च करके मंडी-पठानकोट फोरलेन रोड बनाया।

35 हजार करोड़ खर्च करके पठानकोट-बाड़मेर रोड बनाया। शाहपुर में ड्रोन पायलट स्कूल स्थापित किया और चंबा में मेडिकल कॉलेज बनाया। इस तरह हमने यहां अनगिनत काम किए हैं। उन्होंने कहा कि विकास करना भाजपा की आदत है, कांग्रेस को विकास कार्य से कोई लेना-देना नहीं है।

टॅग्स :अमित शाहAmit Shahjiदिल्लीहिमाचल प्रदेशराहुल गांधीअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'