लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election: चौथे चरण का मतदान समाप्त, जानिए किस राज्य में कितने प्रतिशत पड़े वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2019 18:44 IST

Lok Sabha Elections 2019 Polling Live News Updates: इस चरण में जिन 72 सीटों पर चुनाव हो रहा है, उनमें महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की छह, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश की छह, पश्चिम बंगाल की 8, उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की पांच, राजस्थान की 13 और अनंतनाग निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा शामिल है।

Open in App

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में नौ राज्यों के 72 संसदीय क्षेत्रों से 971 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चरण में जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की छह, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश की छह, पश्चिम बंगाल की 8, उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की पांच, राजस्थान की 13 और अनंतनाग निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा शामिल है।

 सत्तारूढ़ भाजपा एवं उसके सहयोगियों के लिए इस चरण में चुनाव में बहुत कुछ दांव पर है, क्योंकि वर्ष 2014 में उसे इन 72 में से 56 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। भाजपा प्रत्याशियों में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सुभाष भामरे, एस.एस. अहलूवालिया और बाबुल सुप्रियो की साख दांव पर लगी है वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद एवं अधीर रंजन चौधरी भी ताल ठोंक रहे हैं।

Lok Sabha Elections 2019 Polling Live News Updates in Hindi:-

लोकसभा चुनावः चौथे चरण में शाम 5 बजे तक 50.6 फीसदी मतदान का अनुमान।

चौथे चरण के लोकसभा चुनाव में 3 बजे कुल 49.53 फीसदी मतदान हुए हैं।

चौथे चरण की 72 सीटों के लिए दोपहर 2 बजे तक के आंकड़े

देश में 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग हो रही है। दोपहर दो बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक औसत 38 प्रतिशत मतदान हुआ है। नीचे देखें राज्यवार वोटिंग के ताजा आकंड़ेः-

- मुंबईः शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ गांधी नगर के पोलिंग बूथ में मतदान किया। गीतकार जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने ने भी डाला वोट।

चौथे चरण के मतदान के लिए 11 बजे तक के आंकड़ेः

- झारखंड में करीब 29 फीसदी मतदान, राजस्थान में करीब 22 फीसदी और बिहार में करीब 17 फीसदी मतदान की खबरें आ रही हैं। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत सोमवार को सुबह शुरूआती चार घंटे में 21 . 15 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया.

- चौथे चरण की 72 सीटों के लिए सुबह 9 बजे तक करीब 10.7 प्रतिशत मतदान की खबर आ रही है।

- पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बूथ 222 और 226 पर मतदान का लोगों ने बहिष्कार किया है। पोलिंग बूथ पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती नहीं होने की वजह से लोग नाराज थे। नाराज लोग प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद मतदान सस्पेंड कर दिया गया।

- कन्नौज में कई जगह ईवीएम में खराबी

कन्नौज लोकसभा के छिबरामऊ विधानसभा में 9 बूथों (बूथ संख्या- 58, 86, 87, 88, 396,107, 116, 107, 116) पर, बिधूना विधानसभा में 5 बूथों (बूथ संख्या- 63,34,35,375,329) पर, सदर विधानसभा में 2 बूथों (बूथ संख्या-250, 251) पर और तिर्वा विधानसभा में 9 बूथों (बूथों संख्या-139,158,325,218,216,449,460,307,342) पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित हुआ।

- गोरखपुर संसदीय सीट से बीजेपी के प्रत्याशी रवि किशन ने गोरेगांव में अपना वोट डाला।

- राजस्थानः राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालावाड़ में डाला वोट

- मुंबई में अनिल अंबानी ने अपना वोट डाला

- बिहार में केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने लखीसराय जिले के बड़हिया में अपना वोट डाला 

- चौथे चरण के लिए सभी 71 सीटों पर मतदान शुरू

राजस्थान और मध्य प्रदेश की कुल 54 सीटों पर मतदान की शुरुआत चौथे चरण यानी कल से होगी। साल 2014 में इन दोनों राज्यों की कुल 54 सीटों में से 52 पर भाजपा को जीत मिली थी। पिछले साल इन दोनों राज्यों की सत्ता में वापसी कर कांग्रेस ने अपनी स्थिति 2014 के मुकाबले काफी मजबूत कर ली है। लोकसभा चुनावों के पहले तीन चरणों में 302 सीटों पर मतदान हो चुका है जबकि अंतिम तीन चरणों में 168 सीटों पर मतदान होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019झारखंड लोकसभा चुनाव 2019बिहार लोकसभा चुनाव 2019राजस्थान लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो