लाइव न्यूज़ :

Election 2024: 'दंगा करेंगे तो उल्टा टंगवा दिए जाएंगे...' पीलीभीत में सीएम योगी गरजे, जितिन प्रसाद के समर्थन में की रैली

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 13, 2024 17:47 IST

सीएम योगी पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जितिन प्रसाद के समर्थन में रैली करने आए थे। कांग्रेस, सपा और बसपा पर बरसते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा समस्याएं लेकर आती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जितिन प्रसाद के समर्थन में रैली करने आए थेकहा कि दंगाइयों को मालूम है कि दंगा करेंगे तो उल्टा टंगवा दिए जाएंगेकहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा समस्याएं लेकर आती हैं

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत में एक चुनावी जनसभा के संबोधित किया। सीएम योगी ने अपने संबोधन में माफिया और गुंडों पर हो रही कार्रवाई का जिक्र किया और कहा कि दंगाइयों को मालूम है कि दंगा करेंगे तो उल्टा टंगवा दिए जाएंगे। 

सीएम योगी ने कहा,  "उत्तर प्रदेश में पिछले 7 सालों में कोई दंगा नहीं हुआ क्योंकि दंगाइयों को मालूम है कि दंगा करेंगे तो उल्टा टंगवा दिए जाएंगे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला ये भी जानता है कि अगर उसने सेंध लगाई तो जेल बाद में जाएगा पहले जहन्नुम के रास्ते उसके लिए तैयार होंगे।"

कांग्रेस, सपा और बसपा पर बरसते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा  समस्याएं लेकर आती हैं। गुंडाराज-माफियाराज इनकी छत्रछाया में फलता-फूलता है। पीलीभीत की सुशासन प्रिय जनता इस बार भी कमल का बटन दबाकर इन्हें सबक सिखाएगी। सीएम योगी पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जितिन प्रसाद के समर्थन में रैली करने आए थे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कर्फ्यू नहीं लगता। सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी के शासन में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर आतंकवाद की समस्या का समाधान कर दिया गया है। वहीं देश से नक्सवाद को भी मिटा दिया गया है। सीएम योगी ने कहा कि जो भी भू-माफिया सार्वजनिक जमीनों पर कब्जा करेगा, चाहे वह रामलला की भूमि हो या किसी गरीब की, उसके लेने के देने पड़ेंगे। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर मतदान होना है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने बड़ी सफलता हासिल की थी। 2014 में भाजपा ने यूपी में 80 में से 71 सीटें जीती थीं। 2019 में बीजेपी को  62 सीटों पर सफलता मिली। पिछली बार रह गई कसर को भाजपा इस बार पूरा करना चाहती है। इसलिए कई मौजूदा सांसदों के टिकट भी काटे गए हैं। पीलीभीत में भी वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया गया है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथलोकसभा चुनाव 2024पीलीभीतउत्तर प्रदेशBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो