लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले बदलेंगे यूपी भाजपा के प्रभारी, पार्टी का राज्य की सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य

By राजेंद्र कुमार | Updated: June 13, 2023 20:14 IST

यूपी में पार्टी ने सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस टार्गेट को हासिल करने के लिए पार्टी संगठन में कई बदलाव करने पर विचार किया जा रहा हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देयूपी में पार्टी ने सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा हैटार्गेट को हासिल करने के लिए पार्टी संगठन में कई बदलाव करने पर विचार किया जा रहा हैंपार्टी में सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में भी नई टीम का गठन किए जाने आसार हैं

लखनऊ: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश को लेकर बेहद गंभीर है। यूपी में पार्टी ने सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस टार्गेट को हासिल करने के लिए पार्टी संगठन में कई बदलाव करने पर विचार किया जा रहा हैं। 

पार्टी के शीर्ष नेताओं के अनुसार वर्तमान में चल रहे महाजनसंपर्क अभियान के बाद पार्टी नए सिरे से प्रदेशों के प्रभारी तथा सह-प्रभारी तैनात कर सकती है। इसके अलावा पार्टी में सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में भी नई टीम का गठन किए जाने आसार हैं।

वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह यूपी में पार्टी के प्रभारी हैं। राधा मोहन सिंह नवंबर 2020 में उप्र के प्रभारी बनाये गए थे। चर्चा है की पार्टी उन्हे लोकसभा चुनाव के पहले महाराष्ट्र, गुजरात या असम से किसी राज्य की जिम्मेदारी देना चाहती है और उनकी जगह सीआर पाटिल या सुनील बंसल को लाए जाने पर विचार किया जा रहा है।

इसके अलावा पार्टी की राष्ट्रीय टीम में यूपी से कई नेताओं को ज़िम्मेदारी देने पर विचार किया जा रहा है। पार्टी की राष्ट्रीय टीम में यूपी से 5 से 6 नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। जाति और क्षेत्रीय संतुलन का ख्याल रखते हुए इन नेताओं का चयन किया जाएगा। 

राष्ट्रीय टीम में अभी यूपी से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार सिंह, मंत्री के तौर पर विनोद सोनकर, हरीश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल शामिल हैं। किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर भी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं।

नई टीम में ब्राह्मण, पिछड़े और दलित समाज के नेताओं को शामिल किए जाने की चर्चा है। भाजपा नेताओं के अनुसार, यूपी में वर्ष 2014 से अब तक भाजपा के वोट शेयर में लगातार इजाफा हो रहा है और पार्टी दलित वोट बैंक में इजाफा करने के लिए सरकार और संगठन में दलित नेताओं को ज़िम्मेदारी देने का फैसला कर चुकी है।

इसी क्रम में पश्चिम उत्तर प्रदेश और लखीमपुर खीरी के दलित नेताओं को पार्टी की राष्ट्रीय टीम में जगह मिल सकती है। अब रही यूपी में भाजपा के प्रभारी की, तो यूपी में भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान का संचालन कर रहे सुनील बंसल की जल्दी ही इस पद पर तैनाती की जाएगी ऐसी चर्चा सियासी गलियारों में खूब हो रही है।

दरअसल मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर जो महा जनसंपर्क अभियान यूपी में चलाया जा रहा है उसके प्रभारी के तौर पर सुनील बंसल को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। कहा जा रहा है कि यूपी में भाजपा को लोकसभा चुनावों में मैजिक फिगर तक पहुंचाने वाले सुनील बंसल आने वाले चुनाव में परोक्ष या अपरोक्ष रूप से यूपी की कमान संभालेंगे।

अब यह कैसे किया जाएगा, इस बारे में अभी पार्टी के बड़े नेता टिप्पणी करने से बच रहे हैं। फिलहाल पार्टी से जुड़े नेताओं के मुताबिक तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में भाजपा के लिए ग्राउंड पर काम कर रहे सुनील बंसल और उनकी टीम अभी भी राज्यों पर मजबूती से नजर बनाकर लोकसभा चुनावों की तैयारियां कर रही है। 

पार्टी के कुछ नेता यूपी के प्रभारी बनाए जाने वाले नेताओं में सीआर पाटिल का भी नाम ले रहे हैं। जल्दी ही यह पता चलेगा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यूपी के प्रभारी के तौर पर किस नेता के नाम को ओके करेंगे।

टॅग्स :BJPउत्तर प्रदेशजेपी नड्डाjp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर