लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: 'यूपी की किसी भी सीट से लड़ लें नीतीश कुमार, जमानत भी नहीं बचा सकेंगे', सुशील कुमार मोदी की चुनौती

By रुस्तम राणा | Updated: September 18, 2022 17:02 IST

बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश की किसी भी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी और कहा कि जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) सुप्रीमो अपनी जमानत भी नहीं बचा सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता ने कहा- जनता दल-यूनाइटेड सुप्रीमो अपनी जमानत भी नहीं बचा सकेंगेकहा- अखिलेश यादव चाहते हैं कि नीतीश जी यूपी आएं और चुनाव में अपनी जमानत खो दें उन्होंने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर साधा निशाना

पटना: भाजपा के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश की किसी भी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी और कहा कि जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) सुप्रीमो अपनी जमानत भी नहीं बचा सकेंगे। 

सुशील कुमार मोदी का यह बयान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से कुमार को यूपी के फूलपुर से अगला आम चुनाव लड़ने की पेशकश के मद्देनजर आई है। सुशील कुमार मोदी ने कहा, अखिलेश यादव चाहते हैं कि नीतीश जी उत्तर प्रदेश में आएं और चुनाव में अपनी जमानत खो दें। 

उन्होंने कहा, सभी जानते हैं कि यादव का अपने राज्य में कोई उम्मीदवार नहीं है। उनका पिछले लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन था और क्या हुआ। बाद में गठबंधन टूट गया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 62 सीटों के साथ जीत गई। उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा, छपरा में हुई घटनाएं, कटिहार में और तीन दिन पहले मुजफ्फरपुर में, लालू राज के दौरान जो हुआ करता था, उससे कहीं अधिक अमानवीय थे।

उन्होंने ने कहा कि स्थिति कुमार के नियंत्रण से बाहर है क्योंकि वह प्रधानमंत्री बनने की अपनी 'महत्वाकांक्षा' के कारण राज्य के मामलों के प्रति 'अनावश्यक' हैं। मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान बिहार में विफल कानून व्यवस्था राज्य में लौट आई है।

वहीं नीतीश कुमार के फूलपुर से चुनाव लड़ने की संभावना पर केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने कहा, फ़ूलपुर उनको 'फूल' बना देगा। 17 साल से जो एक भी चुनाव नहीं लड़े, उनको मुंगेरी लाल के हसीन सपना याद आ रहा। वे बिहार में एक भी चुनाव जीतते हैं तो उनको राष्ट्रीय पुरस्कार मिल सकता है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार को राज्य में अपनी पसंद की किसी भी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है और साथ ही उन्होंने बिहार के सीएम को अपनी पार्टी (सपा) के समर्थन का वादा किया है। नीतीश कुमार भी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद में जुटे हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारसुशील कुमार मोदीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर