लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: कौन बनेगा प्रधानमंत्री, इंडिया बनाए एनडीए में शुरू हुई तूतू-मैमै...

By धीरज मिश्रा | Updated: June 1, 2024 18:30 IST

Lok Sabha Election 2024 Results Exit Poll: लोकसभा चुनाव के सात चरणों के लिए मतदान संपन्न हुए। चार जून को मतगणना होगी। हालांकि, शनिवार को शाम 6.30 बजे के बाद एग्जिट पोल आए।

Open in App
ठळक मुद्देइंडिया गठबंधन के नेताओं का दावा, 295 प्लस सीट जीत रहे हैंप्रधानमंत्री पद को लेकर अभी किसी चेहरे के नाम पर चर्चा नहीं हुई एग्जिट पोल से पहले एनडीए बनाए इंडिया गठबंधन

Lok Sabha Election 2024 Results Exit Poll:लोकसभा चुनाव के सात चरणों के लिए मतदान संपन्न हुए। चार जून को मतगणना होगी। हालांकि, शनिवार को शाम 6.30 बजे के बाद एग्जिट पोल आए। इधर, एग्जिट पोल आने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक हुई।

इस बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम अन्य दल के नेता शामिल हुए। बैठक समाप्त होने के बाद इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मीडिया के कैमरा के सामने विक्ट्री साइन दिखाया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इंडिया गठबंधन कम से कम 295 सीटें जीतेगा।

इस बैठक में फैसला लिया गया कि टीवी न्यूज चैनल की एग्जिट पोल डिबेट में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेता शामिल होंगे। पहले हिस्सा लेने से इंकार किया गया था। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हमने अपने आंकड़े इकट्ठे किए हैं, तकरीबन 295 सीटें हम जीत रहे हैं।

हम सरकार बना रहे हैं। यह जनता का पोल बनाम सरकारी पोल है, हमने तय किया कि हम भी सबके सामने जाकर यह पोल रखेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इंडिया गठबंधन को 295 से अधिक सीट मिल रही है और बीजेपी को करीब 220 सीट मिल रही हैं और एनडीए को करीब 235 सीट मिल रही हैं तो इंडिया गठबंधन अपने दम पर स्थिर और मजबूत सरकार बनाने जा रहा है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम 295 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और  देश की जनता जीत रही है। 4 जून को मंगलवार है और मंगल होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा सीटें(उत्तर प्रदेश में) समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन की होंगी।

हालांकि, इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो कौन होगा प्रधानमंत्री इस पर जवाब आया है कि आगे तय करेंगे। यानि, अभी तक इंडिया गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

इंडिया गठबंधन के नेताओं के दावे पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें दो-तीन दिन कहने दें, इसके बाद वे कहेंगे कि ईवीएम में गड़बड़ी हो गई। इस बार भाजपा-एनडीए मिलाकर 400 पार और अकेले भाजपा 370 पार कर रही है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने कहा कि एग्जिट पोल ने काफी देर में संकेत दिए।

लेकिन भाजपा के बूथ पर बैठने वाले कार्यकर्ता से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था, जब चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई थी उससे पहले से ही हम विश्वस्त थे कि प्रधानमंत्री ने जो काम किया है। देश की आवाम ने खुद एक नारा भाजपा और उनके नेताओं को दिया और वह था अबकी बार 400 बार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव उत्सव का सातवां चरण समाप्त हुआ है।

इसके सफल आयोजन के लिए मैं चुनाव आयोग का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने लोकतंत्र के पर्व को अच्छे और पूरी ताकत के साथ अंजाम तक पहुंचाया है। यह दुनिया के लिए देखने वाला दृश्य है कि जिस प्रकार से चुनाव आयोग इतने बड़े लोकतंत्र में चुनाव का आयोजन कराता है। मैं चुनाव आयोग के लाखों कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों का भी धन्यवाद करता हूं। मैं हमारे मतदाताओं का भी धन्यवाद करता हूं।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीमल्लिकार्जुन खड़गेअरविंद केजरीवालअखिलेश यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए