Lok Sabha Election 2024 Result: उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट 2024 के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं और वहां से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी सीट से 2 लाख मतों से आगे चल रहे हैं। सामने आए नतीजों से 382467 मत राहुल गांधी को मिले, इस बीच माना जा रहा है कि इस बार का चुनाव जनता ने लड़ा है। दूसरी तरफ भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को 179116 मत मिले।
हालांकि, लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ रहे हैं, उसमें समाजवादी पार्टी को 37 सीट मिलीं, कांग्रेस को 8, भाजपा को 32, आरएलडी को 2 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। माना जा रहा है कि इस चुनाव के आए नतीजों से आगामी प्रदेशों के चुनाव पर भी असर पड़ेगा।
हालांकि, अभी के परिणामों से भाजपा आसानी से सरकार तो बना लेगी, लेकिन अब केंद्र की सरकार में काफी चेहरे बदलते हुए नजर आएंगे। क्योंकि इस बार भाजपा के बड़े-बड़े चेहरे चुनाव हार गए, क्योंकि अमेठी से स्मृति ईरानी भी चुनाव हार रही है। वो करीब 71172 मतों से पीछे चल रही हैं, क्योंकि इस बार भी गांधी परिवार ने पूरी ताकत झोंक दी थी। क्योंकि उनके परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को चुनाव लड़ा दिया और कई सीटों पर उनका समर्थन भी किया।
दूसरी तरफ यूपी में लगातार समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार के चुनाव में माना जा रहा था दो लड़कों की जोड़ी पीछे रह जाएगी और उन्हें भाजपा नीत वाला गठबंधन एनडीए बुरी तरह से हराएगा। लेकिन, ऐसा दूर-दूर नहीं दिखा, जबकि जमीनी मुद्दों ने इंडिया गठबंधन की ओर माहौल बना दिया, जिसके बाद एनडीए पिछड़ता हुआ दिख रहा है।