लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: 'गठबंधन नहीं हो रहा है', विरोधी लोग काफी बैचेन लगते हैं, गठबंधन पर मायावती का जवाब

By धीरज मिश्रा | Updated: March 9, 2024 11:30 IST

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन नहीं होगालोकसभा चुनाव अपने दम पर बसपा लड़ रही हैउत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि बीएसपी देश में लोकसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है। ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फेक व गलत न्यूज़।

मीडिया ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोए। लोग भी सावधान रहें। ख़ासकर यूपी में बीएसपी की काफी मज़बूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बैचेन लगते हैं। इसीलिए ये आए दिन किस्म-किस्म की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं। किन्तु बहुजन समाज के हित में बीएसपी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल।

गौर करने वाली बात यह है कि लोकसभा चुनाव नजदीक है। बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। वहीं, कांग्रेस ने भी अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। लोकसभा चुनाव में एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन है।

बता दें कि पिछले कई दिनों से यूपी के राजनीतिक गलियारों में मायावती और बसपा को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। कहा जा रहा है कि कांग्रेस अभी भी बसपा सुप्रीमो के संपर्क में है और आने वाले दिनों में बसपा, इंडिया गठबंधन का हिस्‍सा बन सकती है। हालांकि मायावती पिछले दो-तीन महीने में कई बार इसका खंडन कर चुकी हैं। अब एक बार फिर उन्होंने साफ कर दिया है कि लोकसभा चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर होगा महामुकाबला

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर महामुकाबला होना है। एक तरफ जहां एनडीए के उम्मीदवार मैदान में होंगे। वहीं, दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार होंगे। इनके अलावा बहुजन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अपनी किस्मत लिखने खुद मैदान में उतरेंगे।  

टॅग्स :मायावतीMayawati Bahujan Samaj Partyबीएसपीसमाजवादी पार्टीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए